spot_img
Tuesday, August 4, 2026

ईद मिलादुन्नबी को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक…..

spot_img
Must Read

रायगढ़ । एसपी श्री अभिषेक  मीना के दिशा निर्देशन पर ईद मिलादुन्नबी पर्व को लेकर जिले के विभिन्न थानाक्षेत्र अंतर्गत शांति समिति की बैठक आहूत की गई । थाना धरमजयगढ़ में थाना प्रभारी उप निरीक्षक नंदलाल पैंकरा समाज प्रमुख व जनप्रतिनिधों की उपस्थिति में शांति समिति की बैठक लिया गया । इसके पूर्व समाज प्रमुखों द्वारा धरमजयगढ़ में पर्व को लेकर नगर में जुलूस निकाले जाने की लिखित सूचना दी गई । बैठक में थाना प्रभारी ने शांति सौहार्द के बीच त्योहार को मनाने को लेकर लोगों से अपील किया । वहीं कहा गया कि जुलूस जब भी निकले तो इस बात का ध्यान रहें कि रोड पर जाम न लगे ताकि आवाजाही बाधित ना हो पाएं। समाज प्रमुख एवं जन प्रतिनिधियों द्वारा धरमजयगढ़ क्षेत्र को हमेशा से गंगा-जमुनी तहज़ीब का परिचायक रहना बताते हुए कहा गया कि यहां किसी भी त्योहार को सभी धर्मों के लोग एक दूसरे के साथ मिल-जुलककर मनाते आएं हैं, ईद मिलादुन्नबी पर्व भी शांतिपूर्वक सम्पन्न करायेंगे । मौके पर सभी सकारात्मक विचार व्यक्त कियें और अन्य कई मुख्य मुद्दों पर गौर किया गया।

     वहीं जिला मुख्यालय में मुस्लिम संप्रदाय के लोग सामूहिक रूप से नमाज पढ़ने ईदगाह, मस्जिदों में एकत्र होते हैं । जिला मुख्यालय के चांदनी चौक में एकत्रित होकर धार्मिक जुलूस शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भ्रमण करती है । इस दौरान लोगों की भीड़ के लिए जिला पुलिस द्वारा व्यापक व्यवस्था लगाया गया है । धार्मिक जुलूस के चारों और पुलिस बल तैनात रहकर भ्रमण के साथ रहेगा । इसके साथ ही शहर में चिन्हित चौक चौराहों में फिक्स पॉइंट ड्यूटी पर जवान तैनात होंगे तथा पुलिस पेट्रोलिंग लगातार भ्रमण पर रहेगी ।
Latest News

रायगढ़ कांग्रेस भवन में मासिक बैठक संपन्न, महंगी बिजली व स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन की बनी रणनीति

रायगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ (ग्रामीण) की मासिक बैठक एवं संगठनात्मक समीक्षा बैठक मंगलवार को जिला कांग्रेस भवन, रायगढ़...

More Articles Like This

error: Content is protected !!