आरसीटी टूर्नामेंट का आगाज विधायक के हाथों हुआ उद्घाटन

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़। जिले के क्रिकेट खास मुकाम रखने वाले आरसीटी कप टी-20 टूर्नामेंट का उद्घाटन लाल मैदान में शहर विधायक प्रकाश नायक के मुख्य आतिथ्य, जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा की अध्यक्षता, विशिष्ट अतिथि युवा उद्योगपति अनूप बंसल, डिग्री कॉलेज प्राचार्या श्रीमती प्रीति बाला बैस, क्रिड़ा अधिकारी तापस चटर्जी, राज्य स्तरीय अम्पायर विशाल सिंघानिया के आतिथ्य में संपन्न हुआ। आयोजन समिति के सदस्य महेश वर्मा, विनय साहू एवं प्रशांत शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में 8 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें संस्कार स्काई, देवघर क्लासिक, एपी ब्लास्टर, अनूप रोड कैरियर्स, ट्रीनिटी स्टॉर, काईजर रॉयल्स, पाली फाईटर एवं लिजेन्ड वारियर शामिल है। कार्यक्रम के आरंभ में गणपति जी फोटो पर दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक प्रकाश नायक ने आयोजन समिति को खिलाडिय़ों के भविष्य हेतु ऐसे आयोजन करवाने के लिए बधाई दी। साथ ही किसी भी मुकाम पर खेल के लिए उनकी आवश्यकता हो तो उसके लिए मौजूद रहने की बात कही। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला क्रिकेट संघ सचिव रामचन्द्र शर्मा ने जिला क्रिकेट संघ एवं आरसीटी आयोजन समिति के द्वारा क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए करवाए जा रहे प्रयास के बारे में जानकारियां दी। विशिष्ट अतिथि अनूप बंसल ने बचपन से ही खेल से जुड़े होने की बात कही। उनके द्वारा ऐसे आयोजन में बढ़-चढ़कर साथ देने के लिए आयोजन समिति को सराहा। प्राचार्या बैस मैडम ने खेल को जीवन में महत्वपूर्ण स्थान देने के लिए सभी को प्रेरित किया। उद्बोधन के पश्चात सभी अतिथियों का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। औपचारिक उद्घाटन के लिए विधायक प्रकाश नायक ने बल्ला थामकर अनूप बंसल एवं रामचन्द्र शर्मा की गेंदो का बखूबी सामना कर शुरूआत की। कार्यक्रम का संचालन अजय अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में खिलाडिय़ों की उपस्थिति के साथ-साथ डिग्री कॉलेज के प्रो. आर.के.तंबोली, धनेश सिंह, गभेल सर, भारती सर युवा अधिवक्ता महेन्द्र यादव आदि भी उपस्थित रहे।
मनीषा के थीम सॉग ने बनाया माहौल
आरसीटी 2 टूर्नामेंट की खासियत यह भी रही कि आयोजक महेश वर्मा के द्वारा टूर्नामेंट का थीम साँग लिखा गया। जिसे लोकप्रिय युवा गायिका मनीषा अग्रवाल ने उद्घाटन के दौरान गाकर सबका मन मोह लिया। इसी के साथ-साथ मनीषा के द्वारा बादल में छांव है गीत गाकर सभी खिलाडिय़ों एवं खेल प्रेमियों का दिल जीत लिया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This