ग्राम मौहापाली में आयोजित बूढ़ी माई के जवारा विसर्जन कार्यक्रम में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक

spot_img
Must Read


माता की पूजा अर्चना कर आमजन कि सुख समृद्धि का मांगा आशीर्वाद
रायगढ़ – ग्राम मौहापाली में नवरात्र पर्व पश्चात आयोजित ग्राम की कुल देवी बूढ़ी माई के जवारा विसर्जन कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक शामिल हुए। जहा विधायक द्वारा ग्राम की कुल देवी बूढ़ी माई की पूजा अर्चना कर आमजन कि खुशहाली व सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।बताना लाजमी होगा की उक्त आयोजन में प्रतिमा व कलश का विसर्जन न करते हुए वर्षो से चली आ रही अपने

परंपरानुसार जवारे का ही विसर्जन किया जाता है।जिसमे समस्त ग्रामवासी अपनी सहभागिता दर्ज कराते है।उक्त आयोजन में जहा प्रतिदिन भजन कीर्तन का आयोजन किया जाता है तो वहीं नवमी पर भव्य भंडारा का आयोजन भी सम्पन्न किया गया। साथ ही जवारा विसर्जन पश्चात सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।वही उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ प्रमुख रूप से लक्ष्मी नारायण साव,खेमलाल साव,जितेंद्र साव,दीपक साव,खुशीलाल गुप्ता,उदय नाथ साव,शुक्लांबर सारथी,ताराचंद साव,धोबाराम साव,मोहन साव,तेजराम साव सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This