शरद पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन कॉलोनी में कल सजेगी साँवरे की महफिल

spot_img
Must Read

सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुभव अग्रवाल (टाटानगर),निहारिका पुरोहित (नागपुर) और अमन अग्रवाल (लैलूंगा) देंगे अपनी मनहोहक प्रस्तुति

अधिक से अधिक श्यामप्रेमी भक्तों को श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होकर पुण्य के भागी बनने की अपील

रायगढ़ 8 अक्टूबर: नगर में खाटू श्याम प्रभु के भक्त निरंतर नए-नए कीर्तन के आयोजन कराते हैं। इसी कड़ी में ढिमरापुर चौक जिंदल रोड स्थित वृंदावन कॉलोनी के श्याम प्रेमियों द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर 9 अक्टूबर रविवार को रात्रि 8 बजे से सांवरे की महफिल श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया है। जिसमें सुप्रसिद्ध भजन गायक अनुभव अग्रवाल (टाटानगर),निहारिका पुरोहित (नागपुर) और अमन अग्रवाल (लैलूंगा) अपनी मधुर आवाज से बाबा श्याम को रिजाएँगे। शरद पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस आयोजन की तैयारियों में वृंदावन के श्यामप्रेमी जी जान से जुटे हैं। कीर्तन में विशेष आकर्षण पुष्प वर्षा,इत्र वर्षा आदि होगा। बाबा श्याम को खीर-चूरमा का भोग लगाया जाएगा। वृंदावन कॉलोनी के श्याम प्रेमियों ने नगर में निवासरत अधिक से अधिक श्यामप्रेमी भक्तों को सांवरे की महफिल श्री श्याम संकीर्तन में शामिल होकर बाबा के भजनों की मस्ती में मगन होने व आनंद लेने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 2026 की पत्रिका का भव्य विमोचन

14 दिवसीय महोत्सव में 56 से अधिक कार्यक्रम, राष्ट्रीय स्तर का मास्टर शेफ, AI कार्यशाला और भव्य शोभायात्रा होगी...

More Articles Like This