चार तालाबों में मूर्ति विसर्जन करने की व्यवस्था निगम प्रशासन ने मूर्ति विसर्जन के लिए तय किया स्थान

spot_img
Must Read


रायगढ़। जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा मूर्ति विसर्जन के लिए गाइडलाइन जारी किया गया है। जारी गाइडलाइन के अनुसार मूर्तियों का विसर्जन केवल अस्थाई कुंड बनाकर ही किया जा सकता है। विसर्जन के लिए 4 तालाबों में व्यवस्था की गई है।


नवरात्रि उपरांत शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति द्वारा मूर्ति विसर्जन किया जाता है। इसमें नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 60 से 70 मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन नवरात्रि उपरांत किया जाता है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के गाइडलाइन अनुसार इस बार केलो नदी में प्रतिमा विसर्जन प्रतिबंधित है। इसके लिए विजयपुर तालाब, पतरातपाली तालाब, पटेलपाली तालाब एवं छोटे अतरमुडा तालाब को प्रतिमा विसर्जन स्थल बनाया गया है। निगम प्रशासन ने शहर के सभी दुर्गा उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों से जल स्त्रोतों को प्रदूषण से बचाने के लिए केलो नदी में मूर्तियां विसर्जन नहीं करते हुए चिन्हांकित तालाबों में ही प्रतिमा विसर्जन करने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This