शस्त्र पूजन : पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक मीना किये विधि विधान से शस्त्रों की पूजा…..

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़ । वर्षों से विजयदशमी के दिन शस्त्र पूजा की परंपरा चली आ रही है ।  परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष जिले के सभी थाना, चौकी एवं पुलिस लाइन शस्त्रागार में रखे शस्त्रों की साफ-सफाई कर विधि विधान से पूजा किया जाता है । इसी क्रम में आज पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एसपी श्री अभिषेक मीना शस्त्रागार के शस्त्रों एवं पुलिस वाहनों की विध‍ि विधान, मंत्रोच्चार के साथ पूजन महाकाली की आराधना के साथ हवन शांति किया गया। पूजन दौरान पौराणिक परंपरा का निर्वहन करते हुए एसपी श्री अभिषेक मीना द्वारा तलवार से कद्दू के बकरे की बलि दी गई जिसके बाद खुले प्रांगण में हर्ष फायर किया गया । उन्होंने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों के साथ जिलेवासियों को विजयादशमी की बधाई देते हुए उनके सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना किये । पुलिस लाइन शस्त्र पूजन कार्यक्रम में एडिशनल एसपी लखन पटले, सीएसपी अभिनव उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक अमरजीत खुंटे,  थाना प्रभारी कोतवाली मनीष नागर, थाना प्रभारी चक्रधरनगर शनिप रात्रे, एमटीओ एएसआई राजकुमार राय सहित पुलिस लाइन के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे । इसी प्रकार  जिले के सभी थाना, चौकियों में रखे शस्त्रागार/कोत में रखे हथ‍ियारों की साफ-सफाई पूजा किया गया ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This