भुईंया, भूमिंया एवं भुंया समाज के लोग फूलमाला, गाजा बाजा के साथ पहुंचे रायगढ़ सांसद गोमती साय के निवास

spot_img
Must Read

केन्द्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की 12 जातियों को अनुसूचित जनजाति सूची में शामिल करने के लिये दिया धन्यवाद।

पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मंत्री मंडल एवं सांसद गोमती साय के प्रति किया आभार व्यक्त।

फरसाबहार। छत्तीसगढ़ राज्य के संबंध में भारत के संविधान के अनुच्छेद 342 के अंतर्गत अधिसूचित अनुसूचित जनजाति ( ST ) सूची में 12 जातियों को सम्मिलित करने केंद्रीय कैबिनेट में मंजूरी दी गई। जिस पर भुईंया, भूमिंया एवं भुंया समाज के लोग फूलमाला, गाजा बाजा के साथ रायगढ़ सांसद गोमती साय के निवास पहुंच कर स्वागत किया।


भूमिंया एवं भुंया समाज के प्रतिनिधियों ने पीएम नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय अनुसूचित जनजाति मंत्री अर्जुन मुंडा सहित मंत्री मंडल एवं सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।

विदित हो कि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय अनुसूचित जनजाति विभाग मंत्री अर्जुन मुंडा से मिल कर प्रयास किया था कि  छत्तीसगढ़ राज्य के 12 जाति समुदायों को छ.ग.राज्य के अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल किया जाए। भुईंया, भूमिंया एवं भुंया समाज के अजित देहरी, राम किशुन मांझी, खिरोध महोंती, दिलेश्वर छतरिया, अनिता कालो, तरुणी कालो, जयप्रकाश प्रधान, दामोदर मांझी, रामदेव कालो, जयराम नायक, दिनेश्वर प्रधान, भजो नायक, हीरा लाल प्रधान, शिवनाथ साय बैगा, बलभद्र सिदार, हेमंत प्रधान सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This