खान सुरक्षा निदेशालय के दिशा निर्देश पर वर्कमैन इंस्पेक्टर हेतु एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

spot_img
Must Read

खान सुरक्षा निदेशालय के दिशा निर्देश व आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर दिनांक 23 सितम्बर 2022 को वर्कमैन इंस्पेक्टर के कार्य कुशलता को विकसित करने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला में रायगढ़ प्रक्षेत्र में संचालित माईन्स कंपनियों के वर्कमैन इंस्पेक्टर एवं विभिन्न खदानों जैसे जिंदल पावर लिमिटेड, अम्बुजा सिमेंट, एनटीपीसी.,एसईसीएल, सीजीपीसीएल, शारदा एनर्जी, आरवीयूएनएल एवं हिंडाल्को के वरिष्ठ अधिकारी भी सम्मिलित हुए थे।
खान सुरक्षा निदेशक माईन्स रायगढ़, श्री वीर प्रताप एवं खान सुरक्षा निदेशक इलेक्ट्रिकल श्री विकास मेसराम की गरिमामई उपस्थिति में कार्यशाला का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गई। खान सुरक्षा निदेशक माईन्स रायगढ़, श्री वीर प्रताप ने अपने उद्धबोधन में कहा कि वर्कमैन इंस्पेक्टर का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जिम्मेदारी भरा है उन्हे तकनीकी ज्ञान का होना भी आवश्यक है साथ ही नियमों का अनुपालन भी करना है। खान सुरक्षा निदेशक इलेक्ट्रिकल श्री विकास मेसराम ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्कमैन इंस्पेक्टर को इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के मापदंडों के लिए किस प्रकार निरीक्षण करना चाहिए एवं सुरक्षात्मक कार्य प्रणाली को सुनिश्चित करना है।
इस कार्यशाला में जिंदल पावर लिमिटेड के कार्यकारी उपाध्यक्ष श्री ओमप्रकाश, हिंडाल्को के श्री अनुपम बागची, अम्बुजा सिमेंट से श्री कमबाली, एन.टी.पी.सी के श्री ए प्रथाप द्वारा अपने प्रजेंटेशन (प्रस्तुती) के माध्यम से उक्त कार्यशाला के उद्देश्य को पूरा करने का सराहनीय प्रयास किया गया। कार्यशाला में वर्कमैन इंस्पेक्टर्स ने अपनी जानकारी के लिए प्रश्न भी पुछे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This