बिग ब्रेकिंग…करंट की चपेट में आया दंपति…दोनों की हुई दर्दनाक मौत…

spot_img
Must Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़ / आज दोपहर सारंगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत डू माही गांव से दर्दनाक घटना सामने आ रही है जिसमें पति पत्नी की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कपड़ा सुखाने वाले डांग में बिजली प्रवाहित हो रही थी, जब महिला कपड़ों को निकालने के लिए गई, तो उसे करंट लगा, वह नीचे गिर गई उसको बचाने के लिए जब उसका पति गया, वह भी बिजली की चपेट में आ गया दोनों की ही क्षण भर में ही मौत हो गई। जहां देखते ही देखते लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। तत्काल ही मोहल्ले वासियों ने इस मामले की सूचना 108 को दी। दोनों का शव को 108 की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार में ही डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृत महिला का नाम खुशबू पंकज, मृतक का नाम वीरेंद्र पंकज बताया जा रहा है। संभावनाएं जताई जा रही है की लगातार एक सप्ताह से रुक-रुक कर हो रही बारिश से भी बिजली कपड़ों के तार में प्रभावित हो सकती है। मौके पर सारंगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। बहरहाल सारंगढ़ पुलिस घटना की जांच में जुटी है किन कारणों से यह दुर्घटना हुई, जो जांच का विषय है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This