पूछापारा इंद्रानगर में कोतवाली पुलिस की शराब रेड, 22 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….

spot_img
Must Read

रायगढ़।   दिनांक 18.09.2022 को कोतवाली पुलिस द्वारा पूछापारा इंद्रानगर में रहने वला लक्ष्मीप्रसाद महेश मकान में अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पर रेड कार्रवाई किया गया । 
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को दिनांक 18/09/2022 के शाम मुखबिर से सूचना मिला कि पूछापारा इंद्रानगर का लक्ष्मीप्रसाद महेश अपने घर के अंदर बरामदे में अवैध शराब बिक्री कर रहा है । सूचना पर कार्रवाई के लिये प्रधान विक्रम सिंह चौरसिया, समुंद रनकर, कमलेश सागर, रूप कुमार के साथ रवाना होकर संदेही के घर दबिश दिया गया । संदेही अपने मकान के आंगन में कोल्ड्रिंक के प्लास्टिक बाटल में महुआ शराब रखे हुये मिला जिससे शराब के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध रूप से बिक्री करना बताया जिसके कब्जे से कुल 22 लीटर महुआ शराब कीमती 6,600 रूपये जप्त किया गया । आरोपी लक्ष्मीप्रसाद महेश पिता डहरू राम महेश उम्र 32 वर्ष निवासी पूछापारा इंद्रानगर रायगढ पर थाना कोतवाली में धारा 34(2)59(क)आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी के विरुद्ध न्यायालय द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार…तीन दिनों के बाजार का ईडी और सीईओ ने किया...

दिवाली में रोशन हुआ बाजार, स्व सहायता समूह की महिलाओं को भी मिल रहा रोजगार तीन दिनों के बाजार का...

More Articles Like This