spot_img
Saturday, June 20, 2026

ट्रेन की लेटलतीफी के खिलाफ ट्रेड यूनियन काउंसिल विरोध प्रदर्शन करेगा

spot_img
Must Read


रायगढ़,/ ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ के उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह ने बताया कि ट्रेन की लेटलतीफी एवं कैंसिलेशन से रायगढ़ वासी आए दिन त्रस्त हो रहे हैं। राजधानी के लिए रायगढ़ से छूटने वाली एकमात्र ट्रेन जनशताब्दी कई कई घंटे लेट होते जा रही है। ट्रेन की लेटलतीफी नागरिकों की गतिविधियों को सीधे तौर पर प्रभावित कर रही हैं। जनशताब्दी ट्रेन में महिलाओं एवं बालिकाएं भी अकेले आना-जाना करती हैं । ट्रेन लेट हो जाने से उन्हें काफी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ट्रेनों की लेटलतीफी से रायगढ़ के नागरिक त्रस्त हो चुके हैं इसलिए ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ द्वारा दिनांक 14 ,09, 2022 दिन बुधवार शाम 5:30 बजे गांधी प्रतिमा पर एकत्र होकर ट्रेन की लेटलतीफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा तथा महाप्रबंधक रेल मंडल बिलासपुर के नाम चीफ स्टेशन मैनेजर रायगढ़ को ज्ञापन सौपेगा । रायगढ़ ट्रेड यूनियन कौंसिल रायगढ़ के अध्यक्ष गणेश कछवाहा ,उपाध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह (अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) सचिव साथी श्याम जयसवाल (मंडलीय उपाध्यक्ष,बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसियेशन,रायगढ़) सहसचिव – साथी अनिता नायक (अध्यक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला रायगढ़),साथी खगेश पटेल (सचिव एम आर एसोसियेशन रायगढ़),कोषाध्यक्ष – साथी सुनील मेघमाला (,बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसियेशन,रायगढ़ )काजल विश्वास,(आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ जिला रायगढ़),सह कोषाध्यक्ष – साथी प्रवीण तंबोली,(सचिव बिलासपुर डिविजन इंश्योरेंस एम्प्लॉयज एसोसियेशन,रायगढ़) उपकोषाध्यक्ष साथी विष्णु यादव( उप प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ) ट्रेड यूनियन काउंसिल रायगढ़ वं साथी एस बी सिंह अध्यक्ष एमआर एसोसियेशन , रति दास महंत अध्यक्ष तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, महादेव अग्रवाल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पेंशनर कल्याण संघ, गोपाल नायक अध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर संघ, डीके सिंह सचिव लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, संजय एक्का सचिव स्टेट बैंक ऑफिसर एसोसिएशन, ग्रामीण बैंक अधिकारी कर्मचारी संघ तथा ग्रामीण बैंक रिटायरीज फोरम के साथी अरुण मिश्रा मनोज श्रीवास्तव प्रदीप मिश्रा तापस राय, छत्तीसगढ़ अनियमित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष इमरान आलम खान आदि ने ट्रेड यूनियन काउंसिल के बिरादराना संगठन के सदस्यो तथा शहर के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि ट्रेन लेट लतीफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध प्रदर्शन को सफल बनाएं।

Latest News

धार्मिक आस्था के केंद्र हमारी संस्कृति और संस्कारों से जुड़ी हुई है :- लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया

आध्यात्मिक मूल्यों से ही होता है समाज का सशक्त निर्माण:-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भुईंयापानी में शिव मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह...

More Articles Like This

error: Content is protected !!