घर घुसकर महिला से छेड़खानी आरोपी गिरफ्तार, कापू थानाक्षेत्र की घटना…..

spot_img
Must Read

रायगढ़ । आज दिनांक 10.09.2022 को थाना प्रभारी कापू निरीक्षक अनुरंजन लकड़ा द्वारा महिला के घर घुसकर छेड़खानी, धक्का-मुक्की करने वाले आरोपी राकेश कुमार (उम्र 32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पीड़ित महिला कल दिनांक 09.09.2022 को थाना कापू आकर थाना प्रभारी के समक्ष रिपोर्ट दर्ज कर बतायी कि जब वह सुबह करीब 10-11 बजे नहाने के लिए जाने के लिए कमरे में अपने कपड़े समेट रही थी । उसी समय अकेली पाकर राकेश कुमार अचानक घर घुस आया और अंदर से दरवाजा को बंद कर पास आकर पकड़ा और धक्का-मुक्की कर छेड़खानी करने लगा बीच बचाव में महिला के चेहरे, गले में खरोंच आया है । पीड़ित महिला के रिपोर्ट पर थाना प्रभारी द्वारा अप.क्र. 104/2022 धारा 354,354 (क),354 (ख),452,323 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर हमराह स्टाफ सहायक उप निरीक्षक बृजकिशोर गिरी, आरक्षक विजयनंद राठिया, दिलीप लकड़ा और अरविंद लकड़ा के साथ आरोपी की गिरफ्तारी के लिये रवाना हुये और गांव में घेराबंदी कर आरोपी को ‍हिरासत में लेकर थाने लाया गया जिसे गिरफ्तार कर धरमजयगढ़ न्यायालय रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This