महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5146 वी जयंती की पत्रिका का विमोचन आज

spot_img
Must Read

अग्र समाज के वरिष्ठजनों द्वारा अग्रोहा भनव में आयोजित गरिमामय समारोह में किया जाएगा

रायगढ़ : नगर का अग्र समाज महाराजा श्री अग्रसेन जी की 5146 वी जयंती भव्य व ऐतिहासिक बनाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में श्री अग्रसेन सेवा संघ ने जयंती आयोजन समिति 2022 का गठन किया। जिसमें सर्वसम्मति से सुनील अग्रवाल (लेन्ध्रा) को जयंती प्रभारी और मुकेश गोयल (श्री श्याम कंस्ट्रक्शन) को उप प्रभारी का बनाया गया था। इनके कुशल नेतृत्व में अग्र बंधुओं द्वारा जयंती की व्यापक तैयारियां पूर्व से ही प्रारंभ कर दी गई थी। जयंती में होने वाले कार्यक्रमों के विवरण के लिए इस वर्ष श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति ने अग्र आमंत्रण पत्रिका बनवाई है। जिसका विधिवत विमोचन श्री अग्रसेन सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा) के मार्गदर्शन द्वारा रायगढ़ नगर अग्र समाज के मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत,आदरणीय वरिष्ठजनों के करकमलों द्वारा कल रविवार शाम 4 बजे स्थानीय अग्रोहा भवन (गौरी शंकर मंदिर चौक) में आयोजित गरिमामय समारोह में होगा और समाज को समर्पित किया जाएगा।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि कोरोना काल के बाद होने वाले इस वृहद जयंती आयोजन को लेकर नगर का पूरा अग्र समाज बेहत उत्साहित है। सभी अग्रजोन की मीटिंग में भी अग्रबंधुओ ने जयंती के कार्यक्रमो में भाग लेने एवं शोभायात्रा में सत प्रतिशत उपस्थित का आयोजन समिति को विश्वास दिलाया। इस वर्ष श्री अग्रसेन जयंती को नए स्वरूप में मनाया जाएगा और साथ ही शोभायात्रा की भव्यता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जयंती में नगर के प्रमुख स्थानों जैसे अग्रोहा भवन,निगम आडिटोरियम, नटवर स्कूल और रेड क्वीन आदि में विभिन्न प्रतियोगिताए एवं संस्कृति कार्यक्रम आयोजित होने। श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के साथ नगर की समस्त अग्र संस्थाये जयंती को सफल मानने में जुटी है और आयोजन समिति को भरपूर सहियोग दे रहीं है। श्री अग्रसेन सेवा संघ और श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति के सदस्यों ने अग्र आमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में अधिक से अधिक अग्रबंधुओ को शामिल होकर कार्यक्रम को सफल मानने की अपील की है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This