ग्राम सराईपाली में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस की रेड कार्रवाई….

spot_img
Must Read

आरोपी के बाड़ी से 15 लीटर महुआ शराब जप्त, आरोपी को भेजा गया रिमांड….

  रायगढ़। थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक शनिप रात्रे के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस द्वारा अवैध शराब पर लगातार कार्रवाई किया जा रहा है ।  इसी क्रम में दिनांक 07.09.2022 को चक्रधरनगर थाने की प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव एवं आरक्षक विक्रांत भगत द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम सराईपाली पहुंचकर गांव के सरोज निषाद के घरबाड़ी पर शराब रेड कार्रवाई किया गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि सरोज निषाद अपने घर में अवैध महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है । गवाहों के समक्ष महिला प्रधान आरक्षक राजश्री वैष्णव द्वारा सरोज निषाद को शराब बिक्री के संबंध में पूछे जाने पर सरोज निषाद शराब बिक्री करना कबूल कर घर के बाड़ी में छिपा कर रखा हुआ 05 लीटर क्षमता वाली 03 प्लास्टिक जरीकेन में भरा हुआ कुल 15 लीटर महुआ शराब कीमत 1500 रूपये का पेश किया, जिसे विधिवत जप्त कर आरोपी सरोज निषाद पिता स्व. चिन्ता निषाद उम्र 35 वर्ष साकिन सराईपाली थाना चक्रधरनगर जिला रायगढ को मय शराब थाना लाया गया । आरोपी सरोज ‍निषाद पर आबकारी एक्ट की अजमानतीय धारा 34(1)(क), 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

घरघोड़ा में करमा त्योहार की तैयारियां तेज, सांसद राधेश्याम राठिया एवं स्थानीय विधायक लालजीत राठिया को दिया गया सादर निमंत्रण

झांपपारा में 22 सितंबर को होगा करमा महोत्सव, पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरण एवं सामूहिक करमा सेवा नृत्य का आयोजन घरघोड़ा। प्रकृति,...

More Articles Like This