चक्रधर बालिका गृह में 68 बालिकाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़, / मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी एवं शहरी कार्यक्रम प्रबंधक, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य एवं जच्चा-बच्चा केन्द्र, रामभांठा सेक्टर द्वारा चक्रधर बालिका गृह, हण्डी चौक में बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया गया। इस शिविर में राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्पदृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम के तहत नेत्रदान पखवाड़ा मनाया गया। नेत्रदान पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष 25 अगस्त से 08 सितम्बर तक मनाया जाता है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामभांठा डॉ. काकोली पट्नायक (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. विवेक उपाध्याय (दंत चिकित्सक), श्री नीरज यादव (लैब टेक्नीशियन), श्री अनुप कुमार पटेल (नेत्र सहायक) कु. रविता मंजरी लकरा (स्टाफ नर्स), श्री अनमोल कुजूर (फार्मासिस्ट) द्वारा चक्रधर बालिका गृह के 68 बालिकाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉ. काकोली पट्नायक और अनुप कुमार पटेल द्वारा नेत्रदान एवं सामान्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी। डॉ. विवेक उपाध्याय द्वारा मुख के देखभाल और दन्त संबंधित सामान्य बीमारियों के बारे में जानकारी दी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This