रामचन्द्र ने योगा टीम को दिखाई हरी झंडी जय यादव के नेतृत्व में राजधानी में होगा योगा कार्यक्रम

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

रायगढ़। राष्ट्रीय योगासन स्पोर्टस फैडरेशन के द्वारा राज्य स्तरीय निर्णायक ट्रेनिंग कैंप के लिए 21 सदस्यीय टीम को जिले के वरिष्ठ खिलाड़ी एवं जिला क्रिकेट संघ के सचिव रामचन्द्र शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर राजधानी के लिए रवाना किया। रायगढ़ योगासन फैडरेशन के प्रमुख जयकुमार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय संगठन के द्वारा योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रकार के योग कार्यक्रमों में निर्णायक की संख्या को वृद्धि करने के लिए राजधानी रायपुर में योगासन कार्यक्रम का प्रशिक्षण रखा गया है। 3 सितंंबर से 5 सितंबर तक योग के निर्णायक प्रशिक्षण के लिए ऑनलाईन कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम में स्थानीय जिले के योग प्रशिक्षकों को सेमीनार के माध्यम से नई-नई जानकारियां प्रदान की गई। इस सेमीनार में चयनित योग प्रशिक्षकों को ट्रेनिंग के लिए रायपुर बुलाया गया है। जो वहां के स्थानीय योगा हॉल में 7 सितंबर को आयोजित होगा। जिमसें पूरे राज्य के योग प्रशिक्षक प्रशिक्षण लेकर आने वाले समय में निर्णायक की भूमिका अदा कर सकेंगे। रायगढ़ से शामिल होने वाले योग प्रशिक्षक इस प्रकार है। जय कुमार यादव, श्रीमती सरोजनी यादव, श्रीमती शिला यशपाल, श्रीमती सीमा पटेल, श्रीमती रश्मि शरण साहू, देव नारायण साहू, रॉकी गुप्ता, अंजली यादव, ईसा यादव, देव कुमार पटेल, लोचन पटेल, श्रीमती शर्मिला नायक, श्रीमती याज्ञसेनी प्रधान, लंबोदर साहू, नारायण साहू, गोविंद मालाकार, हेमंत शाह, हीरालाल गुप्ता, सुबल प्रधान, अनिल यादव, सोहन लाल शामिल है। इस टीम में खास बात यह है कि योग प्रशिक्षक के केवल शहर से ना होकर पूरे जिले से चयनित हुए हैं। झंडा दिखाकर रवाना करते हुए वरिष्ठ खिलाड़ी रामचन्द्र शर्मा ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए शुभकामनाएं दी है।
जय का पूरा परिवार योग को समर्पित

जिले के प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक जय कुमार यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है। यदि जिले में कहीं भी योग कार्यक्रम आयोजित हो रहा है तो जय कुमार यादव का वहां होना स्वाभाविक है। गर्व का विषय यह है कि जय कुमार यादव के साथ-साथ उनका पूरा परिवार भी योग के लिए स्वयं के लिए समर्पित कर चुका है। जय के साथ-साथ उनकी श्रीमती सरोजनी यादव एवं दो होनहार बेटियां अंजली यादव, ईसा यादव भी स्वयं को योग के लिए समर्पित कर चुकी है। राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय कार्यक्रमों में योग का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This