टपरंगा प्रीमियर लीग का हुआ शुभारंभ, दस टीमें हो रही शामिल

spot_img
Must Read

पहले 140 खिलाड़ियों का हुआ आॅक्षन, दस टीम ओनर्स ने बोली लगाकर खरीदे खिलाड़ी

रायगढ़ 6 अक्टूबर। क्षेत्र के क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने व उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए ग्राम टपरंगा में जिंदल फाउंडेशन के सहयोग से टपरंगा प्रीमियर लीग का आयोजन किया जा रहा है। लीग आधार पर खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ जेपीएल माइंस के सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश, ईवीपी संदीप सांगवान, वीपी विजय जैन व अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। खम्हारी 11 बिजना और वीर 11 के बीच खेला गया। जिसमें वीर इलेवन की टीम ने बाजी मारी।

टपरंगा प्रीमियर लीग का शुभारंभ सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश, ईवीपी संदीप सांगवान, वीपी विजय जैन व अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सामने दीप जलाकर किया गया। इसके बाद यूपी स्कूल प्ले ग्राउंड टपरंगा में इस प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सीईओ व प्रेसीडेंट ओमप्रकाश ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की क्रिकेट प्रतियोगिता युवाओं को जोड़ने का काम करती है। खेल से युवाओं का मानसिक, शारीरिक विकास होता है साथ ही क्षेत्र में एक माहौल भी बनता है उन्होंने बताया कि जिंदल पाॅवर द्वारा घरघोड़ा में जिंदल क्रिकेट एकादमी का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि माइंस एरिया में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होते रहना चाहिए। उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे आयोजनों के लिए जिंदल पावर हमेशा सहयोग करता रहेगा। ईवीपी संदीप सांगवान ने कहा कि खेल से युवाओं का विकास होता है। इस तरह के खेलों का आयोजन कर प्रतिभाओं को चिन्हित किया जाए ताकि उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल सके। क्षेत्र के खिलाड़ियों का चयन बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए भी हो ऐसा प्रयास करना चाहिए। वीपी विजय जैन ने खिलाड़ियों को मोटिवेट करते हुए कहा कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है इससे आने आने वाले सालों में बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में एजीएम सीएसआर राजेश रावत, सरपंच ग्राम पंचायत टपरंगा सुकांति हेमसागर सिदार, पुश्पांजलि बोहिदार, कौशल पटेल, तुशार पटेल, गंगाराम साहू, रविशंकर गुप्ता, मुरलीधर यादव, जगमोहन सिदार, मधु यादव सहित ग्रामीण व अन्य उपस्थित थे।

बोली लगाकर खरीदे खिलाड़ी

टपरंगा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए 9 सितंबर को खिलाड़ियों का आॅक्षन किया गया। जिसमें 140 खिलाड़ी शामिल हुए। प्रत्येक टीम में 14- 14 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। आॅक्षन में तमनार किंग्स, शिवसेना गिरीसीमा, फाइन स्टार पालीघाट, , टीएसके सुपर किंग्स मिलूपारा, वीर 11, बक्षी ब्रदर्स 11, कास्मिक टाइटन, कृश्णा 11 खम्हारी 11 बिजना, मुकेश रेस्टोरेंट वाॅरियर्स धौराभांठा टीम के मालिकों ने बोली लगाकर खिलाड़ियों को खरीदा है। प्रतियोगिता लीग आधार पर खेली जा रही है। दस टीमों को दो पूलों में बांटा गया है। प्रत्येक मैच दस- दस ओवर का खेला जा रहा है।

पहले दिन दो और दूसरे दिन हुए चार मैच

टपरंगा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन दो मैच खेले गए। पहला मैच खम्हारी इलेवन बिजना और वीर 11 के बीच खेला गया। जिसमें वीर इलेवन की टीम ने जीत दर्ज की। दूसरा मैच मुकेश रेस्टोरेंट वाॅरियर्स धौराभांठा और शिवसेना गिरसीमा के बीच खेला गया जिसमें मुकेश वाॅरियर्स की टीम ने बाजी मारी। दूसरे दिन चार मैच खेले गए।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से...

घर-घर पहुंचकर महिलाओं को दिया मोटे मुनाफे का लालच, तीन बैंक खाते, एटीएम कार्ड और मोबाइल जब्त; पति और...

More Articles Like This