नर्मदा उत्सव 2026 में श्रेसा सूदन का बजा डंका…राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया रायगढ़ का मान

spot_img
Must Read

रायगढ़/खैरपुर। मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पचमढ़ी में 2 अक्टूबर को आयोजित नर्मदा उत्सव 2026 में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कथक प्रतियोगिता में खैरपुर की प्रतिभावान कलाकार श्रेसा सूदन ने प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देशभर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। श्रेसा सूदन ने अपनी शानदार कथक प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से खैरपुर सहित पूरे रायगढ़ जिले में खुशी का माहौल है।
श्रेसा सूदन खैरपुर की उपसरपंच एवं भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला सह-संयोजक चंदा गुप्ता की बेटी हैं। श्रेसा वर्तमान में माँ वैष्णवी संगीत महाविद्यालय के शिक्षक रुद्र वैष्णव एवं प्रीति वैष्णव के सानिध्य में कथक नृत्य की शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में श्रेसा निरंतर कथक की बारीकियों को सीखते हुए अपनी प्रतिभा को निखार रही हैं।
कठिन अभ्यास,लगन और समर्पण के बल पर श्रेसा ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रीय मंच पर कथक में प्रथम स्थान हासिल कर श्रेसा सूदन ने खैरपुर का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता क्षेत्र की अन्य बेटियों के लिए भी कला और संस्कृति के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा बनी है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार पुलिस...

More Articles Like This