एनएमएल तलईपल्ली द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

spot_img
Must Read

रायगढ़ / तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज, पुंजीपथरा में सतर्कता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सतर्कता, ईमानदारी, पारदर्शिता तथा शिकायत निवारण तंत्र के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान ओपी जिंदल कम्युनिटी कॉलेज के निदेशक श्री जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इसके पश्चात भ्रष्टाचार से संबंधित विषयों पर क्विज प्रतियोगिता एवं अनुभव साझा करने का इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 140 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एनएमएल तलईपल्ली द्वारा प्रायोजित कौशल विकास कार्यक्रम के अंतर्गत परियोजना प्रभावित गांवों से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को बैग एवं प्रशिक्षण सामग्री भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में श्री अच्युतानंद साहू, अपर महाप्रबंधक (भू-अर्जन/सामुदायिक विकास), सौरभ नेमा, उप महाप्रबंधक (सर्तकता) सहित एनएमएल तलाईपाली के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक आचरण, पारदर्शिता, सत्यनिष्ठा एवं भ्रष्टाचार के प्रति जागरूकता को बढ़ावा दिया गया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन क्लीन हंट” में ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार…फर्जी बिल-वाउचर तैयार कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कराने...

रायगढ़, 26 सितंबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत...

More Articles Like This