वोट चोरी का जुमला जनता के विश्वास का अपमान-श्रीकांत सोमवार

spot_img
Must Read

विकास,सेवा और राष्ट्र निर्माण की प्रतिबद्धता के प्रतिफल में मिल रहा भाजपा को जनता का आशीर्वाद,अपनी नाकामियों और अस्तित्व के संकट से जूझ रही कांग्रेस

रायगढ़:- 28 सितंबर को कांग्रेस द्वारा वोट चोरी के आरोपों को लेकर निकाले जा रहे विरोध मार्च पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीकांत सोमवार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस बार-बार वोट चोरी का जुमला उछालकर न केवल जनता के जनादेश पर सवाल खड़े कर रही है,बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था और करोड़ों मतदाताओं के विश्वास को भी कटघरे में खड़ा करने का प्रयास कर रही है।

श्री सोमवार ने कहा कि कांग्रेस को यह समझना होगा कि जनता का वोट चोरी नहीं हुआ है,बल्कि कांग्रेस का भरोसा जनता के बीच से लगातार कम हुआ है।जनता अपने विवेक से मतदान करती है और विकास,सुशासन,सेवा तथा राष्ट्रहित को देखकर अपना जनादेश देती है।भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन किसी वोट चोरी का परिणाम नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण तथा छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों के प्रति जनता के विश्वास का प्रतिफल है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास आज जनता के बीच जाने के लिए न तो अपने पुराने शासन की उपलब्धियों का संतोषजनक हिसाब है और न ही भविष्य का कोई स्पष्ट विकास एजेंडा।इसलिए कांग्रेस अपनी राजनीतिक नाकामियों को छिपाने के लिए कभी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है तो कभी चुनावी प्रक्रिया पर संदेह पैदा करने का प्रयास करती है।

श्री सोमवार ने कहा कि कांग्रेस को वोट चोरी के आरोप लगाने से पहले अपने शासनकाल का हिसाब जनता को देना चाहिए।छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार,प्रशासनिक अव्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर जनता के बीच उठे सवालों का जवाब कांग्रेस आज तक नहीं दे पाई है।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा सरकार में विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। सड़क,अधोसंरचना,शिक्षा, स्वास्थ्य,नगरीय सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं को गति मिल रही है। रायगढ़ में भी बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है।वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले में अधोसंरचना और विकास से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कार्यों को गति मिली है।

श्री सोमवार ने कहा कि कांग्रेस को जनता को यह बताना चाहिए कि जब वह सत्ता में थी तब उसने जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप क्या किया और आज विपक्ष में रहते हुए उसके पास केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति ही क्यों बची है।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने कहा कि कांग्रेस लगातार ऐसे मुद्दों को हवा दे रही है,जिनके माध्यम से वह जनता का ध्यान अपनी राजनीतिक विफलताओं से हटाना चाहती है। वास्तविकता यह है कि जनता अब नारे और भ्रम की राजनीति से आगे बढ़ चुकी है।जनता काम देख रही है, विकास देख रही है और उसी आधार पर अपना विश्वास व्यक्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति सेवा,सुशासन, विकास और राष्ट्र निर्माण की राजनीति है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

श्री सोमवार ने कांग्रेस के विरोध मार्च पर कहा कि कांग्रेस चाहे जितने मार्च निकाल ले,जनता के जनादेश को वोट चोरी का नाम देकर अपनी राजनीतिक जिम्मेदारी से नहीं बच सकती।लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च है और उसके निर्णय का सम्मान करना हर राजनीतिक दल का दायित्व है।

उन्होंने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि आरोपों की राजनीति छोड़िए,जनता के बीच जाइए और अपने शासनकाल का हिसाब दीजिए।जनता तय करेगी कि किसने सेवा की,किसने विकास किया और किसने केवल सत्ता के लिए राजनीति की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

आर .एल.हॉस्पिटल में 27 सितबर को पेट एंव लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ संजय अग्रवाल रहेंगे उपलब्ध 

रायगढ़ :-गौशाला रोड स्थित डॉ आर .एल.हॉस्पिटल में मरीजों की जाँच एवं परामर्श के लिए पेट व लिवर रोग...

More Articles Like This