रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य हत्या कर दी गई
मिली जानकारी के अनुसार धनंजय चौहान 16 वर्षीय सोमवार की रात को चक्रधर समारोह देखने के लिए घर से निकला और वापस नहीं आया। मंगलवार की सुबह झाड़ियों में धनंजय का शव मिला जिसका सर को बुरी तरह कुचल दिया गया था। बताया जा रहा है कि कुछ दोस्तों के साथ निकाला था जहां पूरे मामले में पुलिस और फोरेंसिक की टीम को मौके से कई सुराग मिले हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे, अनुमान लगाया जा रहा है कि आपसी रंजिश होने के कारण धनंजय की निर्मम हत्या कर दी गई। धनुर्जय चौहान अपने परिवार के साथ बीते कई सालों से रामभाठा क्षेत्र में किराए के मकान में रहते है। जहां उसके पिताजी राजमिस्त्री है मूलता निवासी लैलूंगा के रहने वाले हैं। जिस जगह में यह खूनी खेल हुआ है वहां पहले से ही शराबियों और बदमाशों का अड्डा है। शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेज दिया गया है पुलिस के द्वारा आगे की कार्यवाही की जा रही है ।









