रायगढ़ 14 सितंबर। हिन्दी दिवस के अवसर पर जेपीएल जिंदल फाउंडेशन द्वारा शासकीय उच्च. माध्यमिक विद्यालय धौराभांठा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने हिन्दी के महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेक्चरर जेआर साहू थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य एसआर डनसेना ने की। अन्य अतिथियों में शासकीय हाईस्कूल देवगांव के प्राचार्य डाॅ राजेश नामदेव, सुरेंद्र सिदार, धौराभांठा ग्राम पंचायत के उप सरपंच यशपाल बेहरा, सीएसआर के एजीएम राजेश रावत, केशव निशाद आदि थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सबसे पहले एजीएम सीएसआर राजेष रावत ने हिन्दी दिवस की रूपरेखा की जानकारी दी। सुरेंद्र सिदार ने कहा कि हमारी बोलचाल व
व्यवहार में हिन्दी को प्राथमिकता देनी चाहिए। उप सरपंच यशपाल बेहरा ने कहा कि हिन्दी का हमें ज्ञान होना ही चाहिए चूंकि यह हमारी मातृभाशा है, हमें व्यवहार में उसका उपयोग करना चाहिए साथ ही दूसरी भाशाओं की भी जानकारी होनी चाहिए ताकि कहीं बाहर जाएं तो भाशा के कारण परेशानियां का सामना न करना पड़े। मुख्य अतिथि जेआर साहू ने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाशा है, इसलिए इसका सम्मान हर जगह होना चाहिए। अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य एसआर डनसेना, केशव निशाद, राजेश नामदेव ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन लेक्चरर सुनील गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाएं व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। जिंदल फाउंडेशन द्वारा वक्ताओं का शाल, श्रीफल से सम्मान किया गया। पंडित हरिरि प्रसाद सहयोग विद्या मंदिर तमनार में भी हिन्दी दिवस का आयोजन किया गया।









