अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

spot_img
Must Read

रायगढ़, — अदाणी पावर लिमिटेड (APL), छोटे भंडार में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्लांट के अधिकारी एवं कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) एवं प्रोजेक्ट हेड द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। अपने संबोधन में CBO ने राष्ट्र निर्माण में ऊर्जा क्षेत्र की भूमिका, सुरक्षित कार्य संस्कृति, विश्वसनीय विद्युत उत्पादन तथा स्थानीय समुदाय के विकास के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

प्रोजेक्ट हेड ने 2×800 मेगावाट परियोजना की प्रगति की जानकारी साझा करते हुए क्षेत्र में संचालित विभिन्न सीएसआर एवं सामुदायिक विकास पहलों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अदाणी पावर स्थानीय समुदायों के विकास और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

इसके बाद उत्कृष्ट सेवा, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सुरक्षा विभाग के 26 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्लांट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले 19 कर्मचारियों को स्पॉट रिकग्निशन अवॉर्ड प्रदान किए गए।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समा

समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। अदाणी स्किल डेवलपमेंट सेंटर (ASDC) एवं सिलाई केंद्र के प्रशिक्षुओं ने देशभक्ति गीतों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

प्राथमिक शाला आमलीभौना एवं कोटमारा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं अदाणी पावर ग्रीन हार्मनी लेडीज क्लब की सदस्यों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति एवं पारंपरिक नृत्यों की प्रस्तुति देकर भारत की सांस्कृतिक विविधता की सुंदर झलक प्रस्तुत की।

प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों के बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता पाठ एवं संगीत प्रस्तुत कर समारोह को विशेष बना दिया। उनकी प्रस्तुतियों को उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर CBO एवं प्रोजेक्ट हेड ने सभी प्रतिभागी बच्चों, प्रशिक्षुओं एवं लेडीज क्लब की सदस्यों को उपहार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। अंत में मिष्ठान वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवाओं को मिलेगा मंच

रायगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है। इसी...

More Articles Like This