देशभक्ति के रंग में रंगा बनोरा आश्रम, अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

spot_img
Must Read

रायगढ़:- नन्हे मुन्हे बच्चों द्वारा आजादी का जश्न, तिरंगे की शान और देशभक्ति के गीत का अदभुत नज़ारा 15 अगस्त को अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा द्वारा संचालित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर में नजर आया । बनोरा आश्रम के पीठाधीश्वर पूज्य बाबा प्रियदर्शीराम जी के मार्गदर्शन पर विद्यालय परिसर सुबह ही शान से तिरंगा फहराया गया । विद्यार्थियों, शिक्षकों और आश्रम वासियों ने मिलकर इस राष्ट्रीय पर्व को पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया।समारोह की शुरुआत सुबह 6:30 बजे प्रभातफेरी से हुई। हाथों में तिरंगा लिए छोटे-छोटे बच्चे भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ पूरे परिसर में निकले। उनके नारों से गूंजता माहौल देखकर लग रहा था मानो आजादी का संदेश फिर से जीवित हो उठा हो। सुबह 7:30 बजे विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। जैसे ही तिरंगा लहराया, पूरा परिसर जन-गण-मन से गूंज उठा। इस दौरान सभी ने देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। सुबह 8 बजे से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से सबका दिल जीत लिया। किसी ने देशभक्ति गीत गाए तो किसी ने देशभक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। शहीदों के त्याग और बलिदान की नाटक के जरिए जीवन्त प्रस्तुति की गई। हर प्रस्तुति में राष्ट्रप्रेम की झलक थी। तालियों की गड़गड़ाहट ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों का मन भी देशभक्ति के जज्बे से भर गया । कार्यक्रम समापन में 11:30 बजे प्रसाद वितरण किया गया। पूरे दिन विद्यालय में देशभक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने कर्तव्यों का पालन कर देश की एकता, अखंडता और प्रगति में अपना योगदान देना है। यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी उन शहीदों के लिए जिन्होंने हमें आजादी दिलाई।

बनोरा आश्रम में मनाया गया यह स्वतंत्रता दिवस न सिर्फ एक आयोजन था, बल्कि नई पीढ़ी के दिलों में देशभक्ति का बीज बोने का एक अनोखा प्रयास भी रहा ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रायगढ़ के गांवों में बनेंगे खेल के मैदान, 9 पंचायतों के लिए 46 लाख स्वीकृत, ओपी चौधरी की पहल से युवाओं को मिलेगा मंच

रायगढ़:- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने में जुटी है। इसी...

More Articles Like This