मोटर सायकल पर गांजा ला रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी से 2 किलो गांजा और बाइक जप्त….

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

ओडिशा से गांजा लाये जाने की सूचना पर बडमाल चेक पोस्ट के पास जूटमिल पुलिस की रेड कार्रवाई….

रायगढ़ । एसपी रायगढ़ श्री अभिषेक मीना के ‍दिशा निर्देशन पर अवैध शराब, गांजा, कबाड़ के परिवहन की रोकथाम एवं कार्रवाई के लिये चौकी प्रभारी जूटमिल उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल द्वारा मुखबिर एवं स्टाफ तैनात किया गया । इसी क्रम में कल दिनांक 04.09.2022 को चौकी प्रभारी जूटमिल को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति हिरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल में सीट के सामने बैग में गांजा रखकर उडिसा तरफ से नैशनल हाईवे रोड पर गांजा को बिक्री करने रायगढ तरफ जा रहा है । सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर नाकेबंदी  किया गया । नाकेबंदी में लगी पुलिस टीम एक टीम द्वारा बडमाल चेक पोस्ट बेरियर के पास संदिग्ध मोटर सायकल हिरो एचएफ डिलक्स सीजी 13 UH-3213  के सामने सीट के ऊपर बैग रखकर लाते युवक को रोका गया  जिसे रोके जाने का कारण बताकर उसके बैग की विधिवत तलाशी  लिया गया । बैग के अंदर मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ था जिसकी पहचान कर वजन  कराया गया जो 02 किलो मादक पदार्थ गांजा पाया गया । युवक अपना नाम *डुलेश्वर बैरागी पिता पवन बैरागी उम्र 24 साल निवासी डुमरपाली बाजार चौक थाना भुपदेवपुर जिला रायगढ*  बताया और ओड़िशा से गांजा अवैध बिक्री  के लिये लेकर आना बताया । आरोपी डुलेश्वर बैरागी से *2 किलो गांजा किमती करीब 10,000 रूपये एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल एचएफ डिलक्स सीजी 13 यु.एच 3213 जप्त* कर आरोपी पर चौकी जूटमिल, थाना कोतवाली में धारा 20 (B) NDPS ACT की कार्रवाई कर आरोपी पर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । रेड कार्रवाई में चौकी प्रभारी जूटमिल के.के. पटेल, एसआई आर.एस. नेताम, आरक्षक बनारसी सिदार,  सत्या यादव, महिला आरक्षक हेमलता एक्का शामिल थे ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This