फील्ड पर दिखे योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन-कलेक्टर रानू साहू

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel


रायगढ़, / कलेक्टर रानू साहू ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। जिसमें उन्होंने पिछले दिनों मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के समीक्षा बैठक में प्राप्त निर्देशों के अमल पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा लोगों के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रही है। जिसका प्रभावी क्रियान्वयन फील्ड पर नजर आना चाहिए। जिससे हितग्राहियों को योजनाओं का पूरा लाभ मिले। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही होने पर कार्यवाही की बात कही। रायगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री बघेल द्वारा किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन पर भी उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने कहा कि जिले में बारिश के कारण अतिवृष्टि व अल्पवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में हुई हानि का आंकलन करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गोधन न्याय योजना के अंतर्गत गौठानों में गोबर खरीदी तथा वर्मी कम्पोस्ट निर्माण की सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिए। गौठानों में रूरल इंडस्ट्रीयल पार्क के निर्माण का कार्य भी तेजी से पूरा करने के निर्देश सभी जनपद सीईओ को दिए। उन्होंने कुपोषित बच्चों को मुख्यमंत्री सुपोषण योजना से लाभान्वित करने तथा उनके स्वास्थ्य के नियमित मॉनिटरिंग के लिए महिला बाल विकास अधिकारी से कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब बारिश समाप्ति पर है अत: जिले में जर्जर सड़कों के मरम्मत का कार्य तेजी से किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित एजेंसीज को निर्देशित किया कि उनके अंडर आने वाली सड़कों जिनमें सुधार कार्य की आवश्यकता है उसका कार्य प्राथमिकता से करवायें।
कलेक्टर श्रीमती साहू ने राजस्व से जुड़े प्रकरणों के प्राप्त आवेदन तथा उनके निराकरण के बारे में जानकारी ली। उन्होंने ग्रामवार रजिस्टर का संधारण करवाने तथा उसमें प्राप्त आवेदनों का ब्यौरा रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया कि जाति प्रमाण-पत्र, फौती, अविवादित, नामांतरण एवं बंटवारे के प्रकरणों का नियमित रूप से निराकरण किया जाए। उन्होंने वन अधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करते हुए उनके आजीविका संवर्धन के लिए विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेंशन भुगतान तथा राशन कार्ड निर्माण का कार्य भी सुचारू रूप से करने के लिए निर्देशित किया। इसके साथ ही नरवा एवं बाड़ी विकास, धन्वंतरि जेनेरिक दवा दुकान, हाट-बाजार क्लिनिक, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, कृष्णकुंज विकास, राजीव युवा मितान क्लब, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, श्रम विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर जमीनी क्रियान्वयन पर फोकस करने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए।
इस दौरान ज्वाईंट कलेक्टर श्री मनीष मिश्रा, ज्वाईंट कलेक्टर सुश्री अभिलाषा पैकरा, डिप्टी कलेक्टर श्री पी.के.गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित सिंह, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This