शिक्षक दिवस के अवसर पर इंडियन स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया शिक्षकों का सम्मान

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

इंडियन स्कूल, रायगढ़ में शिक्षक दिवस पूरे धूम-धाम से मनाया गया। विद्यालय के इस कार्यक्रम में डायरेक्टर श्रीमती रीता अगवाल, प्राचार्या श्रीमती प्रिया कपिल एवं उप-प्राचार्या सुश्री रूपा डेविड तथा स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित थे। शिक्षकों की वेषभूषा व व्यवहार के अनुरूप विद्यार्थियों ने सभी का अभिनय बहुत सुन्दर तरीके से किया तथा साथ ही साथ उन्हें पुष्प, ग्रीटिंग कार्ड व तिलक लगाकर भिन्न-भिन्न अलंकरण से अलंकृत किया तथा शिक्षकों का हस्त छाप लिया गया। छात्रा भूमिका भोजवानी द्वारा इसकी विशेषता एवं उपयोगिता को बताया गया कि शिक्षकों के कर-कमलों से ही विद्यार्थी का जीवन

संवरता है। छात्र अंशुमन यादव ने शिक्षकों पर समर्पित गीत गाकर सभी की आँखे नम कर दी। छात्राओं द्वारा सामुहिक नृत्य का प्रदर्शन किया गया जिसमें प्रतिश्रुति, वंदना एवं भूमिका ने मनमोहक प्रदर्शन किया जिससे वातावरण गुरू-शिष्यमय हो गया। सभी ने एक दूसरे को शिक्षक दिवस की बधाई दी तथा विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों से आशीर्वाद लिया गया। विद्यालय की डायरेक्टर श्रीमती रीता अग्रवाल ने गुरू-शिष्य की कहानी सुनाई और सभी को प्रेरणा से ओत-प्रोत कर दिया। प्राचार्या श्रीमती प्रिया कपिल द्वारा शिक्षक की विशेषता एवं समाज में उनकी उपयोगिता का महत्व बताया गया। उन्होने कहा कि शिक्षा के प्रति सभी को समर्पित रहना चाहिए। निरंतर सीखने की प्रवृत्ति बनी रहनी चाहिए। जिस व्यक्ति के पास ज्ञान और कौशल दोनों हैं उनके सामने हमेशा कोई न कोई मार्ग खुला रहता है। प्राचार्या के उद्बोधन के बाद सभी शिक्षकों ने रैम्प वाॅक का प्रदर्षन किया। विद्यार्थियों द्वारा उत्साह पूर्वक केक कटिंग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढाते हुए शिक्षकों द्वारा म्यूजिकल चेयर का आनंद लिया गया तथा फोटो सेशन द्वारा कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This