रायगढ़ / विश्व IVF दिवस के अवसर पर Apex Superspeciality Hospital & IVF Centre रायगढ़ में शनिवार को उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केक कटिंग से हुआ, जिसके बाद IVF तकनीक के महत्व, आधुनिक प्रजनन उपचारों तथा निःसंतान दंपत्तियों के जीवन में आई नई खुशियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों, एम्ब्रायोलॉजिस्ट एवं समस्त स्टाफ ने मिलकर विश्व IVF दिवस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में IVF विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल, वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. मनोज गोयल एवं सीनियर एम्ब्रायोलॉजिस्ट डॉ. अंजू अर्चना सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने आधुनिक प्रजनन चिकित्सा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्ष 2017 में Apex Hospital में IVF सेवाओं की शुरुआत हुई थी। तब से अब तक यह केंद्र निःसंतान दंपत्तियों के लिए आशा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बन चुका है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में अब तक चार बार triplets (एक साथ तीन शिशुओं) के सफल जन्म हो चुके हैं, जो केंद्र की विशेषज्ञता एवं उत्कृष्ट चिकित्सा सेवाओं का प्रमाण हैं।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश एवं गुजरात जैसे राज्यों से भी अनेक दंपत्ति, जिनके पारिवारिक संबंध रायगढ़ से जुड़े हैं, उपचार के लिए Apex IVF Centre पहुंचे और सफलतापूर्वक मातृत्व-पितृत्व का सुख प्राप्त किया। आज प्रतिदिन दूर-दराज क्षेत्रों से मरीज यहां पहुंच रहे हैं और सफल उपचार के बाद अपने परिवार को पूर्ण करने का सपना साकार कर रहे हैं।
सीनियर एम्ब्रायोलॉजिस्ट डॉ. अंजू अर्चना ने बताया कि Ape & IVF Centre में अत्याधुनिक IVF लैब एवं विश्वस्तरीय तकनीकों का उपयोग किया जाता है। यहां हिस्टेरोस्कोपी, लैप्रोस्कोपी, IUI ICSI, लेज़र असिस्टेड हैचिंग, PRP तथा WORLD
Zymot जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मरीजों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाता है। अनुभवी एम्ब्रायोलॉजिस्ट एवं विशेषज्ञ टीम की बदौलत केंद्र की सफलता दर लगातार बेहतर रही है।
उन्होंने बताया कि पिछले नौ वर्षों में हजारों निःसंतान दंपत्तियों ने Apex IVF Centre की सहायता से संतान सुख प्राप्त कर अपने जीवन और परिवार को नई खुशियों से भर दिया है। यही विश्वास और सफलता आज इस केंद्र को क्षेत्र के अग्रणी IVF संस्थानों में स्थापित करती है। अग्रणी।
कार्यक्रम के दौरान IVF एवं बांझपन जागरूकता पर आधारित एक रोचक क्विज़ प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें चिकित्सकों, स्टाफ एवं उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन केक कटिंग, सामूहिक शुभकामनाओं तथा इस संकल्प के साथ हुआ कि निःसंतान दंपत्तियों तक सही जानकारी, समय पर परामर्श और आधुनिक उपचार की सुविधाएं पहुंचाकर अधिक से अधिक परिवारों के जीवन में खुशियां लाई जाएंगी।



