डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में 28 जुलाई को निःशुल्क महिला स्वास्थ्य एवं नि:संतानता परामर्श शिविर…

spot_img
Must Read

रायगढ़ / महिलाओं के स्वास्थ्य एवं नि:संतानता (Infertility) से जुड़ी समस्याओं के समय पर निदान एवं उचित उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर, रायगढ़ द्वारा मंगलवार, 28 जुलाई 2026 को निःशुल्क ओपीडी परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।इस शिविर में प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ तथा इन्फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट डॉ. प्रिया अग्रवाल (MBBS, DGO) महिलाओं को निःशुल्क परामर्श प्रदान करेंगी। शिविर के दौरान स्त्री रोग, गर्भावस्था से संबंधित समस्याएं, प्रसूति सेवाएं तथा नि:संतानता से जुड़े मामलों का विशेषज्ञ परामर्श एवं आवश्यक जांच संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।शिविर में अनियमित माहवारी, अत्यधिक या कम रक्तस्राव, माहवारी के दौरान असहनीय दर्द, PCOD/PCOS, गर्भाशय की रसौली (फाइब्रॉइड), ओवरी सिस्ट, एंडोमेट्रियोसिस, सफेद पानी, बार-बार संक्रमण, रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याएं तथा अन्य स्त्री रोगों का विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध रहेगा।इसके अलावा गर्भावस्था की पुष्टि, नियमित ANC जांच, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, गर्भावस्था में उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह, शिशु की वृद्धि की निगरानी, सामान्य एवं सिजेरियन प्रसव संबंधी मार्गदर्शन तथा प्रसव के बाद मां एवं शिशु की देखभाल संबंधी सलाह भी प्रदान की जाएगी।नि:संतानता से जूझ रहे दंपतियों के लिए IVF, IUI, ICSI, फर्टिलिटी मूल्यांकन, महिला एवं पुरुष बांझपन की जांच तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों से संबंधित विस्तृत परामर्श भी उपलब्ध रहेगा।डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के संचालक डॉ. प्रशांत अग्रवाल ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं एवं दंपतियों से इस निःशुल्क ओपीडी परामर्श शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के स्वास्थ्य एवं नि:संतानता जैसी समस्याओं का समय पर विशेषज्ञ परामर्श और उचित उपचार बेहतर परिणाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इच्छुक मरीज डॉ आर एल हॉस्पिटल गौशाला रोड के मोबाइल नो. 9179618171 मे अग्रिम पंजीयन कर निर्धारित तिथि पर शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सक से निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।डॉ. आर. एल. हॉस्पिटल एवं टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाकर महिलाओं के स्वास्थ्य एवं नि:संतानता संबंधी समस्याओं के लिए विशेषज्ञ परामर्श प्राप्त करें।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण...

More Articles Like This