spot_img
Wednesday, June 24, 2026

इस्पात नगरी रायगढ़ से निकले ताइक्वांडो के सितारे…पोखरा में 10 स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया: ओपी चौधरी ने किया सम्मान

spot_img
Must Read

रायगढ़:- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश का मान बढ़ाया है। नेपाल के पोखरा में आयोजित इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में रायगढ़ किड्स ताइक्वांडो एकेडमी स्पोर्ट्स क्लब के युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण पदक* जीतकर देश का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सभी युवा खिलाड़ियों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। ओपी चौधरी ने कहा इस उपलब्धि से रायगढ़ का गौरव बढ़ा हैं।

खिलाड़ियों को बधाई देते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि रायगढ़ की धरती वीरों और खिलाड़ियों की धरती रही है। पोखरा की अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में 10 स्वर्ण पदक जीतकर हमारे बच्चों ने न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का मस्तक ऊंचा कर दिया है। इस्पात नगरी के “ये बच्चे फौलाद की तरह मजबूत हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाकर तिरंगा लहराना कोई मामूली बात नहीं। मोदी जी के ‘खेलो इंडिया’ अभियान का असर है कि आज छोटे शहरों के बच्चे भी विश्व मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन के लिए हृदय से बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है । कोच और एकेडमी की मेहनत को सलाम करते हुए वित्त मंत्री ने रायगढ़ किड्स ताइक्वांडो एकेडमी स्पोर्ट्स क्लब के कोच और पदाधिकारियों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों को अनुशासन, आत्मरक्षा और देशभक्ति की सीख देने वाली ताइक्वांडो जैसी खेल विधा को बढ़ावा दिया जाएगा । राज्य सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव मदद कर रही है। अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा देख हर रायगढ़ वासी का सीना गर्व से फूल गया। इंडो-नेपाल इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत और नेपाल के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। रायगढ़ के बच्चों ने कठिन मुकाबलों में तकनीक, फुर्ती और जज्बे से विपक्षियों को मात दी और स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इन बच्चों की जीत से रायगढ़ के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। ओपी चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को रायगढ़ का ‘ब्रांड एंबेसडर’ बताया। भविष्य में ओलंपिक में भी देश के लिए पदक जीतकर लाने हेतु विश्वास जताया है।

Latest News

योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’: रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा — योगमय जीवन के लिए समर्पित रहेगा जीवन रायगढ़:- पिछले दो दशकों से घर-घर योग...

More Articles Like This

error: Content is protected !!