योग दिवस पर ओजस योग मंदिर का ‘योग महायज्ञ’: रायगढ़ में एक साथ 7 जगहों पर 300 से अधिक लोगों ने किया योग

spot_img
Must Read

संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा — योगमय जीवन के लिए समर्पित रहेगा जीवन

रायगढ़:- पिछले दो दशकों से घर-घर योग पहुंचाने के लिए समर्पित ओजस योग मंदिर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रायगढ़ जिले में ‘योग महायज्ञ’ का आयोजन किया। संस्था द्वारा एक ही दिन में 7 अलग-अलग स्थानों पर 300 से अधिक लोगों को योगाभ्यास कराया गया। संस्था की संचालिका श्रेया अग्रवाल ने कहा, “योगमय जीवन बनाने के लिए मेरा जीवन समर्पित रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से योग को 180 देशों ने अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में स्वीकार किया। योग के जरिए भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में बड़ा कदम उठा चुका है।” एनटीपीसी लारा में योग प्रशिक्षिका भावना, आस्था व गायत्री ने 72 लोगों को योग कराया। विशिष्ट अतिथि श्रीमती रेखा ठाकुर (अध्यक्षा, PMS) ने कहा, “अच्छे स्वास्थ्य के लिए नियमित योग आवश्यक है।” सुभाष ठाकुर ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए योग को जरूरी बताया। सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया। ओजस योग मंदिर केंद्र में कांता, सोनाली व सुमन ने योग कराया। ईशा अग्रवाल ने कहा, “युवा पीढ़ी मोबाइल के अधिक उपयोग से योग से दूर हो रही है। देर रात सोने-जागने से ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। जैसे रोज नहाना जरूरी है, वैसे ही बीमारी से बचने के लिए रोज योग जरूरी है। ऑनलाइन क्लासेज में श्रेया अग्रवाल ने 35 लोगों को ऑनलाइन योग कराया। पुष्पा शर्मा, यशोदा यादव व जीतू यादव ने केंद्र में प्रशिक्षण दिया। श्रेया ने कहा, “आज पूरे विश्व में योग की चर्चा है, हर घर में योग जरूरी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में विद्या निषाद, नीलम यादव व रीना बंजारे ने 55 लोगों को योग कराया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश माननीय जितेंद्र कुमार जैन जी की प्रेरणादायक उपस्थिति रही। सभी ने नियमित योग का संकल्प लिया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, बेलजोर किंडकेल में अर्पणा, चांदनी व निकिता ने 55 लोगों को प्रशिक्षण दिया। गारे पेलमा IV/4 कोल माइंस के यूनिट हेड राजीव कुमार व एचआर हेड प्रेम कुमार सिंह मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा, “आज की जीवनशैली में तनाव मुक्ति और स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी है।” कोतरा रोड, प्रवीण बंसल के मार्गदर्शन में पायल व उमा ने 30 लोगों को सामूहिक योग कराया। प्रवीण बंसल ने कहा, “नियमित योग से एकाग्रता आती है, यह जीवन के लिए सबसे आवश्यक है। ओजस योग मंदिर की संचालिका श्रेया अग्रवाल संजय अग्रवाल की सुपुत्री हैं। संस्था लगातार ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से योग को जन-जन तक पहुंचा रही है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

More Articles Like This