लैलूंगा क्षेत्र में मिली कापू की गुम बालिका, लैलूंगा पुलिस की दबिश पर बालिका को छोड़ फरार हुआ युवक …

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

थाना कापू में आरोपी युवक पर अपहरण, पोक्सो एक्ट का अपराध दर्ज …

रायगढ़ ।  आज दिनांक 03.09.2022 को थाना लैलूंगा में कुछ ग्रामीण आकर समीप के गांव में कापू थानाक्षेत्र की 16-17 साल की लड़की को ग्राम केसमा थाना उदयपुर जिला सरगुजा का रहने वाला लड़का भगाकर लाये जाने की सूचना दिये । लैलूंगा पुलिस गांव जाकर दबिश दिया गया, जहां बालिका मिली जो बताई कि उसे ग्राम केसमा का लड़का शादी का प्रलोभन देकर भगाकर लाया है । लैलूंगा पुलिस बालिका के परिजनों को बुलाये, तत्पश्चात बालिका  एवं उसके परिजन युवक पर थाना कापू में अपराध दर्ज कराने की बात कहते हुए बालिका को साथ थाना कापू लेकर गये , जहां बालिका लिखित आवेदन देकर  आरोपी युवक पर अपराध दर्ज करायी है ।

बालिका बताई कि उदयपुर (सरगुजा) में अपने रिस्तेदार के घर रहकर में पढाई कर रही थी, जहां से वापस अपने गांव आ गई है । दिनांक 14.08.2022 दोपहर ग्राम केसमा उदयपुर में रहने वाला लड़का चाल्हा बाजार में मिला जो प्रेम करता हूं, शादी करूंगा कहकर बहला-फुसलाकर अपने साथ लैलूंगा ले गया और इच्छा के विरूद्ध शारीरिक शोषण (बलात्कार) किया है । लैलूंगा पुलिस को देखकर वह लड़का छोड़कर भाग गया । लैलूंगा पुलिस पूछताछ करने पर घटना बताई । आरोपी युवक के ‍विरूद्ध  दिये गये लिखित आवेदन पर आज  दिनांक 03.09.2022 को  थाना कापू में धारा 363, 366, 376( 2)(n) IPC, 4,6 Pocso Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना  में लिया गया है । फरार आरोपी के मिलने  के ठिकानों पर पुलिस की दबिश जारी है ।
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This