प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने ऐतिहासिक कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया…संतोष साहू

spot_img
Must Read

आज हम सभी के लिए गर्व और हर्ष का विषय है कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के नए आयाम स्थापित किए हैं।

पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ देश को नई दिशा और नई गति प्रदान की है। उनके नेतृत्व में भारत विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हुआ है तथा आज विश्व मंच पर भारत की आवाज पहले से कहीं अधिक प्रभावशाली और सम्मानजनक बनी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे अनेक ऐतिहासिक कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। गरीब, किसान, युवा, महिला और वंचित वर्ग के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने विकास को जन-जन तक पहुंचाया है।

आज भारत अंतरिक्ष, रक्षा, डिजिटल तकनीक, आधारभूत संरचना और वैश्विक कूटनीति के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण का परिणाम है।

हम सभी के लिए यह भी गौरव का विषय है कि नरेंद्र मोदी जी देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले प्रधानमंत्रियों में एक महत्वपूर्ण स्थान रखते हुए करोड़ों भारतीयों के विश्वास के प्रतीक बने हैं। उनका जीवन संघर्ष, सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायक मिसाल है।

आइए, हम सभी संकल्प लें कि प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान देंगे और भारत को वर्ष 2047 तक विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के अभियान में सहभागी बनेंगे।

अंत में, मैं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को उनके सफल, जनहितकारी और ऐतिहासिक 12 वर्षों के कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अदाणी फाउंडेशन ने 10 गांवों में दिया पशुधन स्वास्थ्य प्रबंधन प्रशिक्षण 274 किसानों को मिला सीधा लाभ, महिलाओं की रिकॉर्ड भागीदारी से महिला सशक्तिकरण...

रायगढ़, : ग्रामीण आजीविका को सुदृढ़ करने और वैज्ञानिक पशुपालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रायगढ़ में एक...

More Articles Like This