जिंदल तमनार में प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित, पौधे भी लगाए

spot_img
Must Read

6 जून रायगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व जिंदल पावर तमनार द्वारा स्कूल स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को पर्यावरण दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया।

जिंदल थर्मल पावर प्लांट तमनार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 25 से 30 मई के बीच ईएमडी डिपार्टमेंट द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पोस्टर, स्लोगन व निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन प्राईमरी से लेकर हाई व हायर सेकंडरी स्कूल तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विद्यार्थी षामिल हुए। निर्णायकों से मिले निर्णय के बाद विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन सलिहाभांठा के गोठान में किया गया। विजेता विद्यार्थियों को ग्रुप सेफ्टी हेड सौरभ रावत के मुख्य आतिथ्य एजीएम ईएमडी शिवेंद्र करवारिया, मैनेजर सीएसआर शीतल पटेल की उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। इसके बाद सलिहाभांठा के गोठान में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर सीएसआर से प्रफुल्ल सत्पथी, आनंद पंडा, अमित चौधरी, बीएल साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This