स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

spot_img
Must Read

5 जून 2026: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड द्वारा 5 जून 2026 को पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से व्यापक वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के विभिन्न विभागों में एसएमएस, एसआईडी, रोलिंग मिल एवं पावर प्लांट में संयंत्र परिसर के भीतर तथा बाहरी क्षेत्रों में सघन वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, विभागाध्यक्षों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कंपनी के प्रबंध निदेशक श्री विकास अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास और पर्यावरणीय संतुलन साथ-साथ चल सकते हैं, बशर्ते हम सभी अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने कर्मचारियों से आह्वान किया 

प्रबंध निदेशक विकास अग्रवाल ने कहा, “एक पौधा केवल हरियाली नहीं देता, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य प्रदान करता है। हमें पर्यावरण संरक्षण को अपनी कार्य संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाना होगा।”

कार्यक्रम के दौरान संयंत्र परिसर के विभिन्न क्षेत्रों एवं बाहरी स्थलों पर बड़ी संख्या में पौधारोपण किया गया। कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण संबंधी संदेशों एवं नारों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का भी प्रयास किया।

स्काई एलॉयज एंड पावर लिमिटेड ने भविष्य में भी ऐसे पर्यावरणीय कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने तथा हरित एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This