विश्व पर्यावरण सप्ताह पर बच्चों ने पोस्टर और स्लोगन के जरिए दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश…तमनार ब्लॉक के मिलूपारा, सिदारपारा और खम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम, 500 पौधों का रोपण

spot_img
Must Read

रायगढ़; 05 जून 2026 / विश्व पर्यावरण सप्ताह 2026 के अवसर पर अदाणी फ़ाउंडेशन द्वारा अपनी सीएसआर टीम के सहयोग से तमनार क्लस्टर के समीप स्थित एक गाँव तथा खम्हरिया स्थित सामुदायिक भवन में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की थीम “प्रकृति से प्रेरित होकर जलवायु और भविष्य का संरक्षण” रही।

कार्यक्रम की शुरुआत पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के प्रति सामूहिक शपथ के साथ हुई, जिसमें बच्चों, ग्रामीणों और उपस्थित अधिकारियों ने प्रकृति की रक्षा तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया। आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।

इन कार्यक्रमों में 70 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों के लिए पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से उन्होंने जलवायु परिवर्तन, जल संरक्षण, वनों की सुरक्षा, जैव विविधता और स्वच्छ पर्यावरण से जुड़े अपने विचार रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किए। बच्चों के पोस्टरों और स्लोगनों से यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर सामने आया कि नई पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए छोटे लेकिन उपयोगी उपायों पर भी जानकारी दी गई, जिसमें पौधारोपण, प्लास्टिक के सीमित उपयोग, जल एवं ऊर्जा की बचत तथा स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया गया। इसी क्रम में आयोजन स्थलों एवं आसपास के क्षेत्रों में 500 पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) से श्री सत्यनारायण (मैनेजर), श्री दीपक, श्री अनुराग पटेल (एनवायरनमेंट मैनेजर), श्री दीपचंद सिंह (कोलियरी इंजीनियर – इलेक्ट्रिकल) तथा सुश्री कोमल कंसारी (वेलफेयर ऑफिसर) उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की आवश्यकता है और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।

कार्यक्रम में गांव के सरपंच, स्थानीय ग्रामीण, सामाजिक कार्यकर्ता एवं साइट हेड की भी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियाँ बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करती हैं।

पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों का उत्साह बढ़ा और वे आगे भी पर्यावरण से जुड़े अभियानों में भाग लेने के लिए प्रेरित हुए।

इन कार्यक्रमों का सफल आयोजन अदाणी फ़ाउंडेशन, सीएसआर टीम, तमनार क्लस्टर टीम तथा छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) के सहयोग से संपन्न हुआ। आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह पहल सफल हो सकी।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This