spot_img
spot_img
Wednesday, April 29, 2026

विधायक प्रकाश नायक की मांग पर सरिया ,कोलाईबहाल व लोईग में मुख्यमंत्री ने दी मिनी स्टेडियम की स्वीकृति

Must Read


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भी होंगे तटबंध व राहत केंद्रो के निर्माण
पहुंच विहीन ग्रामों को मिलेगी सड़क ,नए स्कूल व स्टेडिम निर्माण की भी मिली सौगात
रायगढ़ – विधायक प्रकाश नायक अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर कितने गंभीर है इसका अंदाजा इस बात से ही सहज लगाया जा सकता है की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन पर न केवल अपने क्षेत्र में शिक्षा, सड़क सहित मार्ग निर्माण की मांग रखी। बल्कि उनके प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा इन कार्यों के लिए स्वीकृति भी प्रदान की गई। बताना लाजमी होगा कि विधायक प्रकाश नायक की मांग पर जिले के कोयलांचल क्षेत्र कोलाई बहाल व ग्राम लोइंग में मिनी

स्टेडियम ,कोलाई बहाल (पूर्वांचल )में आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल , बटमुल आश्रम महाविद्यालय महपल्ली का शासकीय करण ,ग्राम पंडरी पानी (रायगढ़ पूर्वांचल )में 132 के वही विद्युत सब स्टेशन की स्थापना ,ग्राम कोयलंगा नाला में पुलिया निर्माण ,ग्राम बेलरिया में स्टाप डेम निर्माण ,सकरबोगा में उच्च स्तरीय पुलिया निर्माण की स्वीकृति मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा दी गई है।वही पुसौर विकासखंड में भी विधायक प्रकाश नायक की मांग पर ग्राम कठानी में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण, ग्राम बड़े हरदी में मिनी स्टेडियम निर्माण , एकताल मार्ग में लहंगापाली पहुंच निर्माण मार्ग,ग्राम मलदा से पहुच विहीन ग्राम सोड़ेकेला तक सड़क निर्माण ,ग्राम पंचायत मिड मिडा में प्राथमिक स्वास्थ्य भवन निर्माण ,ग्राम पंचायत रेंगाल पाली में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन निर्माण , नगर पंचायत पुसौर बोरो डीपा में सर्व समाज हेतु सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर भी दिखाई गंभीरता
विदित हो कि विधायक प्रकाश नायक जहा अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर हमेशा से ही संजीदा नजर आए है। जिन्होंने न केवल अपने क्षेत्र की जनता द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों की मांगो का हमेशा से ध्यान रखा। बल्कि उन्हें पूरा करने हमेशा तत्परता भी दिखाई।इसी तारतम्य में विधायक द्वारा बरमकेला विकासखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सुविधाओं की बढ़ोत्तरी को लेकर भी मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न मांगे रखी। जिनमे सरिया नदी गांव मार्ग में बाढ़ से बचाव हेतु पुल निर्माण ,महानदी के समीप सभी बाढ़ प्रभावित ग्रामों मे बाढ़ राहत केंद्रो का निर्माण ,महानदी समीप समस्त बाढ़ प्रभावित ग्रामों मे तटबंध का निर्माण ,के साथ सरिया में स्वामी आत्मानंद अग्रेंजी माध्यम स्कूल , नगर पंचायत सरिया में मिनी स्टेडियम निर्माण व सरिया से रायगढ़ मार्ग का मजबूती करण कार्य हेतु भी मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा विधायक प्रकाश नायक के प्रयासों से नगर निगम क्षेत्र में विभिन्न कार्यों हेतु 10 करोड़ रुपए के राशि की भी स्वीकृति प्रदान की गई है।

Latest News

कुख्यात गौवंश तस्कर रब्बुल खान गिरफ्तार, ऑपरेशन शंखनाद के दबाव में सरेंडर मोड पर आया, लैलूंगा पुलिस ने बस स्टैंड के पास दबोचा

 एसएसपी के अभियान का असर — गौ तस्करी छोड़ मुख्यधारा में लौटने की जताई इच्छा ऑपरेशन शंखनाद’ के तहत फरवरी...

More Articles Like This

error: Content is protected !!