शहर विकास के लिए झुनझुना थमा गए मुख्यमंत्री :- आशीष ताम्रकार

spot_img
Must Read

महापौर सभापति को नही शहर विकास से सरोकार

रायगढ़ l पूर्व पार्षद आशीष ताम्रकार ने मुख्यमंत्री आगमन को लेकर मीडिया को दिए बयान में कहा कि महापौर सभापति द्वारा नगर विकास के लिए कोई मांग नही की l प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को 4 साल पूरे होने को है ऐसे में मुखिया भूपेश बघेल जी के रायगढ़ दौरे से जनता को बड़ी आस थी कि आगमन पर उनके शहर को बड़ी सौगाते मिलेगी l मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने प्रति वार्ड में दो लाख आठ हजार के हिसाब से कुल 48 वार्डो के लिए 10 करोड़ रुपए की राशि का ऐलान किया l यह राशि ऊंट के मुंह में जीरा के समान है l इस राशि को जनता के विश्वास के साथ मजाक निरूपित करते हुए इसे दुर्भाग्यजंक बताया l नगर निगम में कांग्रेस की सरकार बनाने वाले महापौर व सभापति द्वारा शहर विकास हेतु राशि नही मांगा जाना दुखद है l
केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पुरानी योजना अमृत मिशन एवं सीवरेज सिस्टम के अधूरे कार्यों का लोकार्पण झूठी वाहवाही का जरिया मात्र है l पूर्व पार्षद व वरिष्ठ नेता आशीष ताम्रकार ने महापौर सभापति को स्मरण दिलाते हुए कहा कि शहर के मध्य यातायात की गम्भीर समस्या नासूर बन गई है l गौरी शंकर मंदिर से सुभाष चौक होते हुवे स्टेशन चौक मार्ग में यातायात का अत्यधिक दबाव है l निगम द्वारा आबंटित अधिकांश दुकानें इस मार्ग पर स्थित है जिन्हें समय रहते व्यापारियों को विश्वास में लेकर अन्यंत्र स्थापित करने की आवश्यकता है l लम्बे समय से लंबित मामलों की मुख्यमंत्री से स्वीकृति नहीं कराई गई और नहीं राशि की मांग की गई l चक्रपथ हर वर्ष बारिश में डूब जाता है जिसके कारण चक्रधर नगर का एक हिस्सा जिसमे मेडिकल कॉलेज , माननीय न्यायालय , कलेक्टर कार्यालय , डिग्री कॉलेज जैसे अन्य शासकीय कार्यालय सहित 4 वार्ड और पूर्वांचल का बड़ा ग्रामीण क्षेत्र आता है जिसके लिए रेलवे को 1 करोड़ की राशि अदा करनी है उक्त राशि के अभाव में चक्रपथ की ऊंचाई नही बढ़ पा रही ऐसा गम्भीर विषय निगम जनप्रतिनिधि के ध्यान में अब तक क्यो नही आया l ट्रांसपोर्ट नगर को व्यवस्थित करने हेतु राशि की मांग क्यो नही की गई l, केंद्र सरकार की योजना अम्रृत मिशन अपूर्ण है गन्दा पानी न आये इसके लिए गोवर्धनपुर पास एक इंटकवेल बनना होगा पर उद्धाटन करने की पूर्व नए इंटकवेल की मांग क्यो नही किये ,प्रधानमंत्री आवास में राशि न होने से गरीब का आशियाना नही बन पा रहा , वार्डों में कोई कार्य नही हो रहे जनता के अलावा समस्त पार्षद के वार्ड विकास के कई मांगे लंबित है जैसे रोड , नाली , चबूतरा , गार्डन , तालाब सौंदर्यीकरण , बिजली पोल जैसे मांग पत्र कार्यलय में धूल जम रही पर दुर्भाग्य है कि महापौर और अनुभवी सभापति ने मुख्य मंत्री के स्वागत में ताकत झोंक दी पर जनता के हित मे कोई योजना न तैयार किये न ही उनके पास शहर के विकास का कोई योजना है , ऐसे में आने वाले चुनाव में जनता जवाब देगी ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

मुख्य मार्ग पर दो पक्षों के बीच मारपीट और गाली-गलौज के वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन…लोक शांति भंग करने वाले 7...

रायगढ़ पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल ने सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो का स्वतः संज्ञान लेकर की कार्रवाई रायगढ़,...

More Articles Like This