वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक रूप से सुना गया प्रधानमंत्री का “मन की बात” कार्यक्रम

spot_img
Must Read

रायगढ़:- प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का सामूहिक श्रवण वार्ड क्रमांक 32 फटहामुड़ा में मोहल्लेवासियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, भारतीय जनता पार्टी, रायगढ़ के तत्वावधान में उपस्थित नागरिकों ने कार्यक्रम को ध्यानपूर्वक सुना तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, आत्मनिर्भर भारत और सकारात्मक परिवर्तन से जुड़े प्रेरणादायी विचारों को आत्मसात किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री जी द्वारा देशहित, समाजहित एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यक्त विचारों को सुनकर उपस्थित नागरिकों ने अपने विचार भी साझा किए तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने वार्डों एवं ग्रामों में भी “मन की बात” कार्यक्रम का सामूहिक श्रवण कराया गया। इसी क्रम में रायगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 15 में श्री अंकुर गुप्ता एवं श्रीमती रुचि गुप्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं खरसिया विधानसभा क्षेत्र के कुसमुरा स्थित जगन्नाथ मंदिर परिसर के समीप भी बड़ी संख्या में नागरिकों ने कार्यक्रम को सुना।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि “मन की बात” केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को एक सूत्र में जोड़ने, सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने तथा जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की भावना को सशक्त करने का एक प्रभावी मंच है।”

अरुण बिन्देश्वर सिंह

जिला संयोजक, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ

भारतीय जनता पार्टी, रायगढ़

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This