spot_img
Friday, July 31, 2026

नगर पंचायत घरघोड़ा के पार्क का जिंदल फाउंडेशन जेपीएल द्वारा किया जाएगा जीर्णाद्धार…सांसद राठिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया भूमिपूजन

spot_img
Must Read

24 मई रायगढ़। नगर पंचायत घरघोड़ा के लोगों के घूमने के लिए व्यवस्थित पार्क की कमी जल्दी ही दूर हो जाएगी। जिंदल थर्मल पावर प्लांट तमनार के जिंदल फाउंडेषन जेपीएल द्वारा सीएसआर मद से इस पार्क का जीणोद्धार कराया जाएगा। इस कार्य के लिए षनिवार को रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के मुख्य आतिथ्य, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में भूमिपूजन किया गया।

भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद राधेश्याम राठिया ने कहा कि क्षेत्र खनिज संपदा से भरा है, इसका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। सांसद राठिया ने जिंदल फाउंडेषन जेपीएल के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने पार्क को बनाने का वादा किया है, इससे पार्क की रौनक बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी की अगुवाई मे पार्क के जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया गया है। उन्होंने आषा व्यक्त की कि आने वाले समय में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि नगर की बहुप्रतिक्षित मांग को जिंदल फाउंडेशन द्वारा पूरा किया जा रहा है, इसके लिए उन्होंने जिंदल फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि जिंदल फाउंडेशन द्वारा नगर में ओपी जिंदल क्रिकेट एकेडमी भी

संचालित की जा रही है। यहां से कोचिंग लेकर क्षेत्र के युवा क्रिकेट के क्षेत्र में भी नाम कमा रहे हैं। अध्यक्ष चैधरी ने कहा कि जिंदल द्वारा इस पार्क का जीर्णोद्धार किया जा रहा हॅै, निष्चित ही आने वाले समय में नगर के लोगों को एक बेहतरीन पार्क घूमने के लिए मिलेगा। उन्होंने जिंदल फाउंडेषन द्वारा घरघोड़ा नगर में बनाए गए स्टेडियम की सराहना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अरूणधर दीवान, एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी, अनुराधा पैकरा, सहनु पैकरा, नरेश पंडा, शिवकुमार शर्मा, उस्मान बेग, ऋतेष शर्मा, विमला जोल्हे, राजेश मित्तल, ष्याम भोजवानी, राजेष बेहरा, तिलेष्वर पैकरा, राजकुमारी डनसेना, अमित त्रिपाठी, राजेश पटेल, पुश्पा खलखो, लखन साहू, राजेश सिंह, किषोर पटेल, भूपेंद्र यादव, संतोश साहू, अमित उरांव, विकास, प्रीतम, भूपेंद्र यादव, रानी कौर सहित बड़ी संख्या में नगर के लोग व आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। आभार प्रदर्षन एसडीएम डीपी अधिकारी ने किया।

पार्क के जीर्णोद्धार का काम जल्दी ही शुरू होगा

एसोसिएट वाइस प्रेसीडेंट एंड ग्रूप हेड सीएसआर ऋशिकेष षर्मा ने कहा कि जिंदल कंपनी क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित है। घरघोड़ा नगर के पार्क के जीर्णोद्धार के लिए भूमिपूजन किया गया है। यहां व्यवस्थित पार्क बनाया जाएगा इसके लिए फंड की स्वीकृति दे दी गई है। यहां बाउंड्रीवाॅल के साथ ही प्ले ग्राउंड बनाया जाएगा, पूरे परिसर में घास लगाई जाएगी, पानी की व्यवस्था होगी, पाथवे और लोगों के लिए चेयर भी लगाई जाएगी। लाइटिंग के साथ ही चारों ओर पेड़ पौधे भी लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि जिंदल फाउंडेषन द्वारा घरघोड़ा नगर में क्रिकेट एकादमी का भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने जल्दी ही काम षुरू करने का निर्देष ठेकेदार को दिया।

Latest News

आईजीपी राम गोपाल गर्ग ने ली रायगढ़ पुलिस की समीक्षा बैठक, कहा—’प्रोफेशनल पुलिसिंग और समयबद्ध विवेचना ही सफलता की पहचान’

नवीन कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, समयसीमा में विवेचना, संपत्ति संबंधी अपराधों पर त्वरित एफआईआर और तकनीक आधारित पुलिसिंग पर...

More Articles Like This

error: Content is protected !!