पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ में शामिल हुए वित्त मंत्री ओपी चौधरी, बोले — ‘अंत्योदय ही भाजपा का मूलमंत्र’

spot_img
Must Read

रायगढ़ :- रायपुर के अग्रसेन धाम में शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश के वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओपी चौधरी मुख्य रूप से शामिल हुए। श्री चौधरी ने कहा भाजपा का उद्देश्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की विचार धारा को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना लक्ष्य है ।प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मूल आधार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का ‘एकात्म मानववाद’ और ‘अंत्योदय’ का सिद्धांत है. उन्होंने कहा, हमारा दायित्व सरकार चलाने के साथ साथ संगठन की विचारधारा को समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है।अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जब विकास नहोगा, तभी ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र सार्थक होगा। पुस्तकों के अध्ययन पर दिया जोर देते हुए  

ओपी चौधरी ने कार्यकर्ताओं से वैचारिक रूप से समृद्ध होने का आह्वान किया।. उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद से जुड़ी पुस्तकों का नियमित अध्ययन करना चाहिए. विचारों से समृद्ध कार्यकर्ता ही संगठन की असली पूंजी है।. पुस्तकें हमें दिशा देती हैं और नीतिगत स्पष्टता लाती हैं। विकसित भारत 2047’ के संकल्प को दोहराते हुए मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘विकसित भारत 2047’ का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करने में भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अमूल्य है।भाजपा का कार्यकर्ता समर्पण और कर्मनिष्ठा की मिसाल है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाकर हम 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाएंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले 18 महीनों में 34 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत, 1.8 लाख व्यक्तिगत वन अधिकार पट्टे वितरित, 47 गांव नक्सल मुक्त हुए और तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा की गई है. यह सब ‘अंत्योदय’ की सोच का परिणाम है। इस अवसर पर रायपुर महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष, प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।प्रशिक्षण वर्ग में संगठन रचना, केंद्र-राज्य की योजनाओं, सोशल मीडिया के उपयोग और बूथ प्रबंधन जैसे विषयों पर सत्र आयोजित किए गए।मंत्री ओपी चौधरी के संबोधन के दौरान अंत्योदय पर जोर दिया। इसके लिए वैचारिक प्रशिक्षण की आवश्यकता जताई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This