ऑपरेशन “तलाश” में रायगढ़ पुलिस को मिली एक औरबड़ी सफलता—दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार…नाबालिग को शादी का झांसा देकर शोषण, लंबे समय से फरार था आरोपी

spot_img
Must Read

ओडिशा के सुंदरगढ़ से पकड़कर लाया गया, मोबाइल जब्त, कोतवाली पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — “ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों की गिरफ्तारी लगातार जारी है, दीगर राज्यों में भी दबिश दी जा रही है

11 अप्रैल, रायगढ़ । ऑपरेशन “तलाश” के तहत कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को सुंदरगढ़ ओडिशा से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । उल्लेखनीय है कि एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर फरार आरोपियों एवं वारंटियों की धरपकड़़ के लिये जिले में चलाये जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत लगातार थानों को सफलता प्राप्त हो रही है । इसी क्रम में कल कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बालिका को शादी का प्रलोभन देकर भगा लेकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी दीपक कुमार पासवान को सुंदरगढ़ उड़ीसा से गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक नाबालिग बालिका (15 वर्षीय) के पिता के द्वारा दिनांक 10/10/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी लड़की 8 अक्टूबर 2025 को प्रतिदिन की तरह घर से स्कूल जाने के लिये निकली हुयी थी और शाम तक वापस नहीं आने पर आसपास पता किये पता नहीं चलने पर रिश्तेदारो के यहां पता किये, पता नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । थाना कोतवाली रायगढ़ में बालिका को कोई अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहलाफुसलाकर भगाकर ले जाने की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर अपराध क्रमांक 518/2025 धारा- 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 

प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 12/10/2025 को नाबालिक को कोतवाली पुलिस द्वारा उर्दना कृष्णापुर से दस्तयाब कर बालिका का कॉउसलिंग कराया गया तथा महिला पुलिस अधिकारी से कथन कराया गया जिसमें बालिका ने उसके दोस्त सूरज के माध्यम से दीपक कुमार पासवान निवासी पतराकाला (झारखण्ड) से जान पहचान हुआ था, दोनों मोबाईल पर अक्सर बातचीत करते थे । दिनांक 08/10/2025 को दीपक कुमार पासवान मोबाईल पर कॉल करके बोला कि तुम्हारा दोस्त सूरज के पास दिल्ली ले जाउंगा कहकर रायगढ़ से तमनार बुलाकर उसके किराये मकान में अपने पास बुलाया और 02 दिनों तक रखकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद दिनांक 11/10/2025 को दीपक कुमार पासवान बालिका को कृष्णापुर उर्दना में लाकर छोडकर भाग गया। बालिका के कथन, मेडिकल रिपोर्ट पर आरोपी दीपक के विरूद्ध धारा 87, 65 (1) भारतीय न्याय संहिता 06 पाक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी, आरोपी फरार होकर गिरफ्तारी से बचने लुक छिप रहा था । आरोपी पर मुखबीर लगाकर निगाह रखी जा रही थी जिसके संबंध में “ऑपरेशन तलाश” दौरान सुंदरगढ़ ओडिशा में होने की सूचना मिलने पर एसएसपी श्री शशि मोहन के दिशा निर्देशन पर संदेही की गिरफ्तारी के लिये एसआई ऐनु देवांगन के नेतृत्व में पुलिस टीम को रवाना किया गया । पुलिस टीम सुंदरगढ़ में आरोपी की पता तलाश कर हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसने अपराध स्वीकार किया है जिससे घटना में प्रयुक्त एक विवो कंपनी का मोबाईल जप्त किया गया है । प्रकरण में आरोपी का जिला अस्पताल रायगढ़ से मेडिकल कराकर आरोपी दीपक कुमार पासवान के पर्याप्त सबूत पाये जाने पर कल दोपहर गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी, सीएसपी श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर फरार आरोपी की पतासाजी की टीम टीम थाना प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक ऐनु देवांगन, आरक्षक गणेश पैंकरा और प्रदीप मिंज शामिल थे ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

ऑपरेशन तलाश के तहत फरार आरोपियों को ट्रेस कर गिरफ्तारी हेतु टीम दीगर प्रांत में दबिश दे रही है, जिसमें लगातार सफलता मिली रही है, ऑपरेशन तलाश अभी जारी है

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This