अरुण भैया जैसे नेतृत्व से कार्यकर्ताओं का बढ़ा मान : महेंद्र पटेल

spot_img
Must Read

रायगढ़/गेरवानी:- आज भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता एव रोडोपाली मण्डल के महामंत्री महेंद्र पटेल का जन्मदिवस ग्राम गेरवानी में बड़े ही उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अरुण धर दीवान ने केक काटकर महेंद्र पटेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने मिलकर महेंद्र पटेल का जन्मदिवस सादगी और संगठनात्मक भावना के साथ मनाया।
महेंद्र पटेल ने इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अरुण धर दीवान सहित सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “अरुण भैया जैसे प्रेरणादायी नेतृत्व में कार्यकर्ताओं का सम्मान और मनोबल लगातार बढ़ रहा है। उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा का स्रोत है।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी संगठन में मिल रहे स्नेह, सहयोग और मार्गदर्शन से वे निरंतर जनसेवा के लिए प्रेरित होते रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान देते रहेंगे।
कार्यक्रम के अंत में सह प्रवक्ता अशोक अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष रामश्याम डनसेना,गेरवानी सरपंच मुकेश अग्रवाल,मण्डल महामंत्री खुशीराम,ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नेत्रा नंद पटेल,सुशील अग्रवाल,दामोदर गुप्ता,भानु यादब सहित सभी कार्यकर्ताओं ने महेंद्र पटेल को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This