spot_img
Saturday, August 1, 2026

विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच, जन-जन की चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता :- विकास केडिया

spot_img
Must Read

महामंत्री के कहा मोदी जी ने साबित किया ये बदले हुए भारत की तस्वीर है

रायगढ़ :- विपरीत वैश्विक परिस्थितियों के बीच, जन-जन की चिंता मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है यह उन्होंने साबित किया है। महामंत्री विकास केडिया ने कहा ये बदले भारत की तस्वीर है। युद्ध के मद्देनजर देश दुनिया में पेट्रोलियम की दरों में 30% से 40% तक वृद्धि की गई है।ईरान-इजरायल युद्ध के बाद कई देशों में पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि हुई है। जिसमे नाइजीरिया में 39.5%,लाओस में 32.9% वियतनाम में 31.8%, ऑस्ट्रेलिया में 31.8% फिलीपींस में 28.80%,पेरू में 27.80% पाकिस्तान में 24.40% अमेरिका में 23.60% सिंगापुर में 20.50% हुई जबकि भारत में अभी तक पेट्रोल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।वहीं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण भारत में ईंधन की कीमतों में ऐतिहासिक कटौती की गई है। यह कदम न केवल महंगाई पर लगाम लगाएगा, बल्कि आम जनता को सीधी राहत भी प्रदान करेगा। जन हितैषी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुई भाजपा नेता विकास ने कहा विपत्ति के कठिन समय पर जनता के दुख दर्द को समझते हुए मूल्य वृद्धि का भोज जनता पर डालने की बजाय सरकार के खजाने का मुंह जनता के लिए खोल दिया है।

Latest News

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन

एनएमएल तलईपल्ली में विक्रेता एवं ग्राहक मिलन 2026 का आयोजन रायगढ़ - घरघोड़ा || एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा...

More Articles Like This

error: Content is protected !!