एनएमएल तलईपल्ली में कौशल प्रमाणन एवं सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित

spot_img
Must Read

घरघोड़ा | एनएमएल तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना द्वारा सामुदायिक विकास पहल के अंतर्गत कौशल प्रमाणन एवं 51 सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर परियोजना प्रभावित क्षेत्र से जुड़े प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, जिससे उन्हें स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकें।

कार्यक्रम में श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी, एसडीएम, घरघोड़ा, श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, एनएमएल तलईपल्ली तथा श्रीमती संगीता सिंह, अध्यक्ष, तिलोत्तमा महिला समिति की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान परियोजना के वरिष्ठ अधिकारी एवं लेडीज क्लब की पदाधिकारी भी उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में श्री अधिकारी ने परियोजना के प्रयासों की सराहना करते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु आगे आने के लिए प्रेरित किया। श्री अखिलेश सिंह ने महिलाओं को निरंतर सहयोग देने का आश्वासन दिया।

यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

रामभाठा क्षेत्र में खूनी खेल…नाबालिक की जघन्य हत्या…

रायगढ़ / बीती रात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत रामभाठा स्थित पुराना बस डिपो में एक नाबालिक युवक की जघन्य...

More Articles Like This