कर्मचारी एकता को खंडित करने के उद्देश्य से जारी किसी भी शासकीय आदेश से बिल्कुल भी चिंतित ना हो कर्मचारी :- शेख कलीमुल्लाह

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

गतिरोध समाप्त होते ही हड़ताल अवधि की अवकाश स्वीकृति व वेतन आहरण कराएगा फेडरेशन

रायगढ़ :- अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के कर्मचारी अधिकारियों का अनिश्चितकालीन आंदोलन आज दसवें दिन भी पूरी उर्जा एकता व जोश के साथ जारी रहा। फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव के हवाले से फेडरेशन के जिला प्रवक्ता आशीष रंगारी ने बताया कि” हमारा अनिश्चितकालीन आंदोलन निर्णायक दौर पर है, इसकी वजह है हम कर्मचारियों अधिकारियों की अखंडित एकता व संघर्ष,जिससे सरकार घबराई हुई है। दबाव किस पर है यह साफ नजर आ रहा है। कर्मचारियों की एकता को खंडित करने की मंशा से शासन एक ओर फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता कर रही है तो दूसरी ओर कर्मचारी एकता को खंडित करने के उद्देश्य से ही तरह-तरह के आदेश जारी कर दमनकारी नीति अपना रही है। फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक कलीमुल्लाह ने आंदोलनरत जिले के समस्त कर्मचारियों अधिकारियों से अपील करते हुए कहा है कि,”हम अन्याय के खिलाफ खड़े हैं। अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

कर्मचारियों की एकता को खंडित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा लगातार जारी किए जा रहे किसी भी आदेशों के न तो दबाव में आए और ना ही “कार्यालय में लौटने पर आपका वेतन स्वीकृत किया जाएगा” जैसे सरकारी आदेश के झांसे या प्रलोभन में आएं। जब तक प्रांतीय निकाय व शासन के बीच गतिरोध खत्म नही होता, जब तक फेडरेशन व शासन के बीच संभावित आगामी वार्ता के बाद एक सम्मानजनक समाधान नही निकल जाता,जब तक प्रांतीय निकाय के निर्णय पर हड़ताल खत्म करने का आधिकारिक निर्देश जारी नही किया जाता,और जब तक जिला फेडरेशन रायगढ़ के मंच से इसकी आधिकारिक घोषणा नही की जाती,तब तक कोई भी कर्मचारी अपना धरना पंडाल ना छोड़े। अपनी मांगों के समर्थन में व कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ हमारा आंदोलन व संघर्ष लगातार जारी रहेगा।हड़ताल अवधि के अवकाश स्वीकृति व वेतन आहरण के बारे में कर्मचारी बिल्कुल भी चिंतित ना हो। जब भी आंदोलन समाप्त होगा, छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन आंदोलनरत सभी कर्मचारियों अधिकारियों को आश्वस्त करता है कि,हड़ताल अवधि की अवकाश स्वीकृति व वेतन आहरण फेडरेशन कराएगा।

धरना पंडाल पर दी मंगलेश्वर पंडा जी को अधिवार्षिकी पर विदाई व सम्मान
न्यायिक कर्मचारी संघ के जुझारू साथी मंगलेश्वर पंडा जी की अधिवार्षिकी पूर्ण होने पर आज फेडरेशन रायगढ़ द्वारा धरना पंडाल पर उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए उनका सम्मान किया गया।उनकी विदाई पर फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह ने कहा कि,”मंगलेश्वर पंडा जी एक ऐसी शख्सियत है जिन्होंने अपने व्यक्तिगत हित से परे संगठन हित को प्राथमिकता दी है, और 22 तारीख से लगातार हड़ताल में सक्रिय भागीदारी निभाकर अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद किया है। हम ऐसे संघ निष्ट कर्मचारी को क्रांतिकारी सलाम पेश करते हुए अभिनंदन करते हैं”। उक्ताशय की जानकारी फेडरेशन रायगढ़ के जिला प्रवक्ता आशीष रंगारी ने दी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए – पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी

अंधेरा बाहर नहीं, भीतर है, दीप पहले मन में जलाइए - पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी रायगढ़ :- पूज्य बाबा...

More Articles Like This