मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा नीलांचल बालगृह में लगाया गया विशेष स्वास्थ्य शिविर

spot_img
Must Read
Advertisement Carousel

डॉक्टर प्रेम बोदलकर ने 58 बच्चों का किया जांच

रायगढ़ / मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट का वार्डों में केम्प के माध्यम से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर रही है।उसी क्रम में आज पंडरीपानी क्षेत्र के नीलांचल बालगृह में एम एम यू का विशेष शिविर लगाया गया जिसमें बालगृह के समस्त बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण प्रसिद्द डॉक्टर प्रेम बोदलकर द्वारा किया गया साथ मे ए पी एम शुभम मिश्रा एवं कुमार सिंग सारथी भी उपस्थित रहे।


आज के केम्प को विशेष रूप से बच्चों के लिये ही लगाया गया था मोबाइल मेडिकल यूनिट (चलित चिकित्सा वाहन) जो स्लम स्वास्थ्य योजना अंतर्गत माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा शुभारंभ किया गया है जिसे नगर निगम द्वारा संचालित किया जा रहा है,मेडिकल गाड़ी एवम टीम को लगातार शहर के वार्डों में भेजकर समय समय पर जनप्रतिनिधि समाजसेवी,और अधिकारी स्वयं उपस्थित होकर वस्तुस्थिति से अवगत होते है और स्वास्थ्य जांच

प्रक्रिया का निरीक्षण भी करते है,उसी तारतम्य में आज पंडरीपानी के समीप नीलांचल बालगृह में एम एम यू का विशेष शिविर लगाया गया ,58 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर प्रेम बोदलकर ने किया और उन्हें नियमित दवा खाने कहा परिक्षण करवा कर सभी ने दवा लेकर शासन की योजना का लाभ लिया। एम.एम.यू स्टाफ ए.एन.एम नर्मदा यादव तथा लेब टेक्नीशियन अजय सिदार द्वारा 30 से भी अधिक बच्चों का हिमोग्लोबिन और ग्रुप टेस्ट कराया गया, वही फार्मासिस्ट हर्षित सिदार द्वारा बच्चों को दवा दिया गया।
शिविर दौरान चलित ओ पी डी में नीलांचल बालगृह के अधीक्षक दीपक पटेल और डॉक्टर नर्स लेब टेक्नीशियन दवा वितरक पंजीयन करने वाले के साथ एम.एम.यू के चालक मौजूद रहे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे नोटों एवं सिक्कों का वितरण

दीपावली एवं छठ पर्व के मद्देनजर व्यापारियों को मिलेगी बड़ी राहत – SBI मुख्य शाखा रायगढ़ में होगा छोटे...

More Articles Like This