एनटीपीसी तलईपल्ली में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कि औपचारिक तैनाती शुरू

spot_img
Must Read

घरघोड़ा-रायगढ़ / एनटीपीसी तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कि औपचारिक तैनाती समारोह का सफल आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि श्रीमती निलिमा रानी सिंह, महानिरीक्षक, सीआईएफ मध्य सेक्टर ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को विशेष बनाया। समारोह में श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख, तलईपल्ली परियोजना, श्री दया शंकर, उप महानिरिक्षक, सीआईएफ (मध्य क्षेत्र), श्रीमती पियाली शर्मा, उप महानिरिक्षक, सीआईएफ (मध्य खंड) तथा सीआईएफ एवं एनटीपीसी तलईपल्ली के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत गार्ड ऑफ ऑनर से हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया अथवा और सीआईएफ ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। सीआईएफ कर्मियों द्वारा आकर्षक मॉक ड्रिल प्रस्तुत की गई, जिसने उनकी तत्परता और क्षमताओं का प्रभावी प्रदर्शन किया।

समारोह के दौरान बताया गया कि तलईपल्ली परियोजना की सुरक्षा को मजबूत करने हेतु गृह मंत्रालय द्वारा 256 जवानों की तैनाती स्वीकृत की गई है, जो परियोजना के सुरक्षा ढांचे को नई मजबूती प्रदान करेंगे। श्री अखिलेश सिंह, परियोजना प्रमुख ने सीआईएफ की तैनाती को परियोजना की प्रगति में मील का पत्थर बताया।

मुख्य अतिथि श्रीमती नीलिमा रानी सिंह, महानिरिक्षक, परियोजना के प्रति केऔसुब की पूर्ण प्रतिबद्धता का आश्वासन दिया। तत्पश्चात अतिथियों को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए और परियोजना प्रमुख श्री सिंह ने ‘मॉडल चाभी’ मुख्य अतिथि महानिरिक्षक को सौंपकर तलईपल्ली खदान में सुरक्षा के नए अध्याय की शुरुआत का प्रतीकात्मक उद्घाटन किया गया।

CISF की तैनाती के साथ अब तलईपल्ली कोल माइनिंग परियोजना किसी भी प्रकार के अनाधिकृत प्रवेश से पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। CISF के प्रशिक्षित, अनुशासित और सतर्क जवान परियोजना क्षेत्र की चौबीसों घंटे निगरानी करेंगे, जिससे बाहरी हस्तक्षेप, अवैध गतिविधियों और अनियंत्रित आवागमन पर पूरी तरह रोक लगेगी। उनकी उपस्थिति से खदान क्षेत्र में न केवल सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि संचालन भी अधिक सुव्यवस्थित और सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सकेगा। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव और CISF यूनिट के निरीक्षण के साथ हुआ।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के रूप में हुई शिनाख्त

ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव की हुई पहचान, मृतक उच्चभिट्ठी, किरोड़ीमलनगर के योगेश कश्यप के...

More Articles Like This