अवैध शराब पर जूटमिल पुलिस की कार्रवाई जारी, बनसिया में अवैध शराब बेचते युवक को रंगे हाथों पकड़ा ; स्कुटी और देशी/अंग्रेजी शराब जब्त

spot_img
Must Read

रायगढ़, 29 नवंबर । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में 28 नवंबर 2025 को ग्राम बनसिया में अवैध शराब बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनसिया निवासी अनुज जाटवर सफेद रंग की स्कूटी में देशी, महुआ और विदेशी शराब रखकर गली रोड में अवैध बिक्री करता है, जिस पर तत्काल पुलिस टीम भेजकर दबिश दी गई। मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर घेराबंदी के दौरान सफेद स्कूटी क्रमांक CG-13-UD-6284 में बैठा एक युवक शराब बिक्री करते मिला, जिसने पूछताछ में अपना नाम अनुज जाटवर पिता अवधराम जाटवर उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बनसिया थाना जूटमिल बताया।

स्कूटी के सामने पैरदान के पास रखे थैले से 11 पाव देशी प्लेन मदिरा (क़ीमत ₹880), 4 पाव अंग्रेजी गोल्डन गोवा शराब (क़ीमत ₹480), नकद बिक्री राशि ₹250, दो प्लास्टिक डिब्बों में 6 लीटर महुआ शराब (क़ीमत ₹1200) और घटना में प्रयुक्त स्कूटी (क़ीमत लगभग ₹15,000) बरामद की गई। कुल जुमला क़ीमत ₹17,810 की सामग्री मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर शराब को सीलबंद करते हुए कब्जे में लिया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2), 59(ख) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में महिला प्रधान आरक्षक रेखा नागरे, आरक्षक बंशी रात्रे और जितेश्वर चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार…चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में काट पत्ती जुआ खेलते आरोपियों...

ऑपरेशन अंकुश के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार... चक्रधरनगर ने पंडरीपानी में...

More Articles Like This