spot_img
spot_img
spot_img
Tuesday, March 17, 2026

हाथों में मशाल लेकर सड़क पर उतरा कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़…

spot_img
Must Read

सरकार को जगाने ,सरकार से न्याय मांगने निकाली मशाल न्याय महारैली

IMG-20260206-WA0024
IMG-20260205-WA0013
IMG-20260203-WA0014
IMG-20260203-WA0016
IMG-20260203-WA0015

रायगढ़:- अपनी लंबित दो सूत्रीय जायज मांगों को लेकर अपने अनिश्चितकालीन आंदोलन के चौथे दिन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय के आह्वान पर जिला फेडरेशन रायगढ़ ने अपने मौलिक अधिकारों के रक्षार्थ,बरसते पानी से जूझते हुए ,हाथों में मशाल थामे सरकार को जगाने सड़कों पर उग्र प्रदर्शन करते हुए सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति और हठधर्मिता के विरोध में कर्मचारी न्याय महारैली निकाली। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव के हवाले से जिला प्रवक्ता आशीष रंगारी ने बताया कि, रायगढ़ मिनी

IMG_20260205_223617
IMG_20260205_223649
IMG-20260204-WA0012
IMG-20260205-WA0010
IMG-20260204-WA0015
IMG-20260204-WA0023
IMG-20260205-WA0011
IMG_20260205_223120
IMG-20260205-WA0015
IMG-20260205-WA0014
IMG-20260204-WA0013
IMG-20260204-WA0011

स्टेडियम में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन के बाद शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए फेडरेशन रायगढ़ की कर्मचारी न्याय महारैली में हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारियों ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ नारे बाजी करते हुए जमकर हल्ला बोला।

स्कूल और न्यायालय भी हो रहे हैं प्रभावित

फेडरेशन रायगढ़ के संयोजक श्री शेख कलीमुल्लाह का कहना है कि, आज क्रांति के प्रतीक मशाल को अपने हाथों में थामे हजारों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी और लोक सेवकों ने सड़कों पर उतर कर कर्मचारी न्याय महारैली निकाली।उनका कहना है कि कर्मचारी कभी भी सड़कों पर उतरकर आंदोलन नहीं करना चाहता। लेकिन आज सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों ने ही हम कर्मचारियों

अधिकारियों को ऐसा करने पर मजबूर कर दिया है आज कर्मचारी अधिकारी सभी सड़कों पर आंदोलनरत हैं। कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सरकारी दफ्तरों में सन्नाटा पसरा हुआ है। हड़ताल की वजह से जिले की स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं न्यायिक और राजस्व कर्मियों की हड़ताल में शामिल होने की वजह से जिला न्यायालय और तहसील न्यायालयों में कामकाज पर भी असर पढ़ रहा है। जिला संयोजक शेख कलीमुल्लाह का साफ कहना है कि,आज कर्मचारी अधिकारी लोकसेवक सड़कों पर सरकार की हठधर्मिता और कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ उतरा है तो इसकी एकमात्र वजह है, कर्मचारी अधिकारियों की जायज मांगों पर सरकार द्वारा कर्मचारी अधिकारी की भावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लेना। सरकार यदि ऐसे ही रवैया अपनाए रखती है तो फेडरेशन की हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार कर्मचारियों के मांगो के प्रति सही न्याय नहीं करती

क्यों भड़के हुए हैं अधिकारी और कर्मचारी

छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियों का यह आंदोलन डीए और एचआरए को लेकर भड़का हुआ है। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन कई महीनों से केंद्र सरकार की तरह 34% महंगाई भत्ता व सातवें वेतनमान के अनुरूप एचआरए देने की मांग कर रहे थे। अब तो केंद्र को 38% महंगाई भत्ता देने का आदेश पारित हो चुका है जिससे राज्य के कर्मचारी केंद्र से 16% महंगाई भत्ता से पिछड़ गए हैं। राज्य के कर्मचारी लंबित डीए व एचआरए वजह से ही राज्य के कर्मचारी अधिकारी प्रतिमाह हजारों रुपए का नुकसान सह रहे हैं। सरकार द्वारा कर्मचारी हितों के खिलाफ जाकर, कर्मचारियों के भावनाओं के खिलाफ जाकर, न्यायोचित निर्णय नहीं लेने की वजह से ही,कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं जो कि,सरकार की ही विफलता है, असंवेदनशीलता का प्रतीक है

आज के आंदोलन में इनकी रही उपस्थिति

फेडरेशन रायगढ़ की कर्मचारी न्याय महारैली में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक शेख कलीमुल्लाह, संरक्षक डॉक्टर डीआर प्रधान,मनोज पांडे सचिव अनिल यादव छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा रायगढ़ के अध्यक्ष गोविंद परधान, सचिव डिकाराम शेष, छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ के सचिव ,डॉ अनिल पटेल छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेंद्र बैंस, अध्यक्ष रति दास महंत, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष एलबीएस जाटवर, सचिव विनोद षडंगी, संजीव सेठी छत्तीसगढ़ अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी सचिव राजेश पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़ के अध्यक्ष अर्जुन जायसवाल सचिव एस पुरसेठ , छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष विष्णु यादव जिला अध्यक्ष रवि गुप्ता महामंत्री वेद प्रकाश अजगले , छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी के अध्यक्ष सुधीर पंडा सचिव अभिषेक साहू, छत्तीसगढ़ राजस्व निरीक्षक संघ के अध्यक्ष रूपलाल सिदार सचिव मनोज पटेल छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय सचिव विशेश्वर नायक अध्यक्ष लंबोदर पटेल, डॉ नरेंद्र पर्वत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ रायगढ़ लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ रायगढ़ राजेन्द्र चौरसिया, प्रमोद कुमार पटेल,चतुर्भुज पटेल विकास तिवारी,राज कमल पटेल अध्यक्ष,सौरव पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़, राम कुमार चौहान उपप्रांत अध्यक्ष श्याम सिदार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ रायगढ़, पीसी साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ रायगढ़, जीआर साहू अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ कमल सिदार अध्यक्ष शरद बेक सचिव वन कर्मचारी संघ रोहित कुमार डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ रायगढ़,आई सी मालाकार छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ रायगढ़, सीपी डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन रायगढ़, श्रीकांत पांडे करारोपण अधिकारी संघ, अमित कुमार, अध्यक्ष सनत कुमार पटेल सहायक विस्तार अधिकारी संघ दाताराम नायक अध्यक्ष , सुशील चौरसिया छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ इमरान खान अध्यक्ष अनियमित कर्मचारी महासंघ रायगढ़, गोपाल नायक पेंशनर संघ अनिल बाजपेई अध्यक्ष स्वायत्तशासी कर्मचारी महासंघ नगर निगम रायगढ़ लक्ष्मी बघेल अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ, श्रीमती दीपा मैडम महिला बाल विकास अधिकारी पर्यवेक्षक संघ श्रीमती जानकी यादव अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी श्रीमती मीना पटेल अध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ, चंद्र राम साहू अध्यक्ष बाबा घासीदास मेडिकल कॉलेज छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ यूनिट एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध तमाम शासकीय व अशासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों तथा शरद थवाईत जिला अध्यक्ष,शरद पटेल प्रांतीय संरक्षक छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक कर्मचारी संघ, लोमेश मिरी अध्यक्ष कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ पॉलिटेक्निक कर्मचारी संघ राजेश कुमार, विवेकानंद पटनायक सहित हजरों की संख्या में कर्मचारी अधिकारी उपस्थित रहे। उक्त जानकारी फेडरेशन के जिला प्रवक्ता श्री आशीष रंगारी द्वारा दी गई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
Latest News

19 मार्च से शुरू होगा एमएसपी कार्डिनल कप सीजन 9…रायगढ़ स्टेडियम में 10 दिन 32 टीमों के बीच होगा महामुकाबला

प्रशासन 11 और पत्रकार 11 के मैच से होगा जिले के सबसे बड़े फ्लड लाइट टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट...

More Articles Like This

error: Content is protected !!